इंडिया के लिए बेहद खास है Paris Olympics 2024, जानिए भारतीय दल से जुड़ी 10 बड़ी बातें

पीवी सिंधू और नीरज चोपड़ा पर निगाहें होंगी
पीवी सिंधू और नीरज चोपड़ा पर निगाहें होंगी

India at Paris Olympics 2024 in Numbers : पेरिस ओलंपिक 2024 में आज से इवेंट्स का आगाज हो रहा है। हालांकि भारतीय दल 25 जुलाई से अपने अभियान का आगाज करेगा। सबसे पहले आर्चरी का इवेंट होगा। ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को होगा। भारत ने इस बार काफी बड़े दल को भेजा है और इसी वजह से इस बार सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad

इस बार आंकड़ों के लिहाज से भारत के लिए ओलंपिक काफी खास रहने वाला है। कई सारे दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं, जिसके बारे में हम आपको बता देते हैं।

1.भारतीय एथलीट्स इस बार ओलंपिक में 95 मेडल्स के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

2.इस बार 117 सदस्यों का दल पेरिस ओलंपिक के लिए फ्रांस गया है।

3.नीरज चोपड़ा एकमात्र भारतीय एथलीट होंगे जो दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीता था और एक बार फिर वही कारनामा दोहराना चाहेंगे।

4.पीवी सिंधू बैडमिंटन में लगातार तीसरी बार मेडल जीतना चाहेंगी। वो इससे पहले रियो और टोक्यो ओलंपिक में पदक जीत चुकी हैं। इस बार उनकी निगाहें स्वर्ण पदक पर रहेंगी।

5.भारतीय टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना तीसरी बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे और वो भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी होंगे।

6.इस बार 72 खिलाड़ी ऐसे होंगे, जिनका यह पहला ओलंपिक होगा।

7.वेटलिफ्टिंग, जूडोका और नौकायन में भारत के सिर्फ एक-एक एथलीट हिस्सा लेंगे।

8.दिग्गज टेबल टेनिस प्लेयर अंचता शरत कमल का यह पांचवां और आखिरी ओलंपिक होगा।

9.भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का भी यह आखिरी ओलंपिक होगा। उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

10.पारुल चौधरी और मनु भाकर एक से ज्यादा इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

आपको बता दें कि फ्रांस में 100 साल बाद ओलंपिक हो रहे हैं। वहीं पेरिस अब लंदन के बाद तीसरी बार ओलंपिक होस्ट करने वाला दूसरा शहर है। इससे पहले सिर्फ लंदन ने तीन बार ओलंपिक की मेजबानी की है। इसी वजह से तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। भारतीय दल चाहेगा कि इस बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications