भारत का Asian Games 2023 में 6 अक्टूबर (13वें दिन) का शेड्यूल और मैचों की जानकारी

Wrestling - Commonwealth Games: Day 8
India at the 2022 Asian Games

चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों (Asian Games 2023) के 12वें दिन भारत ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीते। 13वें दिन, 6 अक्टूबर को भी भारत के पास पदक जीतने के मौके रहेंगे। 13वें दिन मैराथन स्विमिंग (1), तीरंदाजी (2), बास्केटबॉल (1), ब्रिज (3), कैनोंइंग (2), ड्रैगन बोट (2), घुड़सवारी (1), हॉकी (1), फुटबॉल (1), रिद्मिक जिमनास्टिक्स (1), जू-जित्सू (3), कराटे (4), स्पोर्ट क्लाइम्बिंग (1), वेटलिफ्टिंग (2) और रेसलिंग (5) में कुल मिलाकर 30 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।

आइये नज़र डालते हैं Asian Games 2023 में 6 अक्टूबर को भारतीय खिलाड़ियों का क्या शेड्यूल है:

तीरंदाजी

रिकर्व महिला टीम (अंकिता, भजन एवं सिमरनजीत) क्वार्टरफाइनल/सेमीफाइनल/फाइनल - 6:10 AM

रिकर्व पुरुष टीम (अतानु, धीरज एवं तुषार) क्वार्टरफाइनल/सेमीफाइनल/फाइनल - 11:00 AM

बैडमिंटन

पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल: एचएस प्रनोय - 6:30 AM

पुरुष डबल्स सेमीफाइनल: चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज - 6:30 AM

ब्रिज

पुरुष टीम फाइनल, भारत vs हांगकांग (सेशन 4-6): 6:30 AM

कैनोइंग (स्लालम)

पुरुष C1 (विशाल) - 6:30 AM

महिला K1 (शिखा) - 7:16 AM

चेस

पुरुष टीम (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, पी हरिकृष्णा एवं आर प्रग्नानंदा) एवं महिला टीम (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोनावली, वैशाली रमेशबाबू, वन्तिका अग्रवाल, सविता) राउंड 8 - 12:30 PM

क्रिकेट

पुरुष सेमीफाइनल: भारत vs बांग्लादेश - 6:30 AM

घुड़सवारी

जंपिंग व्यक्तिगत (किरत, तेजस एवं यश) - 6:30 AM

हॉकी

पुरुष फाइनल: भारत vs जापान - 4:00 PM

जू-जित्सू

महिला 52kg (रोहिणी एवं अनुपमा) - 6:30 AM

महिला 57kg (अन्गिता एवं निकिता) - 6:30 AM

कबड्डी

महिला सेमीफाइनल: भारत vs नेपाल - 7:00 AM

पुरुष सेमीफाइनल: भारत vs पाकिस्तान - 12:30 PM

रोलर स्केटिंग

आर्टिस्टिक स्केटिंग महिला फ्रीस्टाइल: साई संहिता एवं ग्रीश्मा - 6:30 AM

सेपक टकरा

पुरुष रेगु ग्रुप बी: भारत vs म्यांमार - 6:30 AM

सॉफ्ट टेनिस

महिला (आध्या एवं रागा श्री) एवं पुरुष (अनिकेत एवं जय) प्रिलिमिनरी राउंड - 7:30 AM

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

पुरुष बोल्डर एवं लीड सेमीफाइनल एवं फाइनल (अमन और भरत) - 6:30 AM

वॉलीबॉल

महिला क्लासिफिकेशन मैच 9-12: भारत vs मंगोलिया - 8:00 AM

रेसलिंग

फ्रीस्टाइल - 7:30 AM

महिला 62kg: सोनम मलिक

महिला 68kg - राधिका

महिला 76kg - किरण

पुरुष 57kg - अमन

पुरुष 65kg - बजरंग पुनिया

Quick Links

Edited by Prashant
Be the first one to comment