भारत का Asian Games 2023 में 28 सितम्बर (पांचवें दिन) का शेड्यूल और मैचों की जानकारी

       India at the 2022 Asian Games
India at the 2022 Asian Games

चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों (Asian Games 2023) के चौथे दिन भारत ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते। पांचवें दिन, 28 सितम्बर को भी भारत के पास पदक जीतने के मौके रहेंगे। पांचवें दिन स्विमिंग (7), ट्रैक साइकिलिंग (3), घुड़सवारी (1), फेंसिंग (2), आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स (5), गो (1), ईस्पोर्ट्स (1), शूटिंग (5), ताइक्वांडो (2), वॉलीबॉल (1) और वुशु (7) में कुल मिलाकर 35 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।

आइये नज़र डालते हैं Asian Games 2023 में 28 सितम्बर को भारतीय खिलाड़ियों का क्या शेड्यूल है:

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स

प्रणति नायक: महिला वॉल्ट फाइनल - 12:00 PM

बैडमिंटन

महिला टीम राउंड ऑफ 16 (पीवी सिंधु, अश्मिता चलिहा, अनुपमा उपाध्याय, मालविका बनसोड, तनिषा क्रैस्टो, गायत्री गोपीचंद, त्रिशा जॉली, एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा): भारत vs मंगोलिया - 6:30 AM

बॉक्सिंग

महिला 60kg राउंड ऑफ 16: जैस्मिन vs अशौर गजवान (सऊदी अरब) - 12:00 PM

पुरुष 51kg राउंड ऑफ 16: दीपक भोरिया vs टोमोया सुबोई (जापान) - 5:30 PM

पुरुष 71kg राउंड ऑफ 16: निशांत देव vs बुई पीटी (वियतनाम) - 6:45 PM

ब्रिज

पुरुष, महिला एवं मिक्स्ड टीम राउंड रॉबिन - 6:30 AM

घुड़सवारी

ड्रेसेज व्यक्तिगत इंटरमीडिएट I फ्रीस्टाइल मेडल इवेंट (ह्रदय छेड़ा एवं अनुष अग्रवाल - 12:30 PM

फुटबॉल

पुरुष राउंड ऑफ 16: भारत vs सऊदी अरब - 5:00 PM

गोल्फ

पुरुष व्यक्तिगत एवं टीम राउंड 1 (अनिर्बान लाहिरी, शुभांकर शर्मा, शिव चौरसिया एवं खलिन जोशी) - 4:00 AM

महिला व्यक्तिगत एवं टीम राउंड 1 (अदिति अशोक, अवनि प्रशांत एवं प्रणवी) - 4:00 AM

हॉकी

पुरुष पूल ए: भारत vs जापान - 6:15 PM

शूटिंग

मेडल इवेंट: पुरुष 10मी पिस्टल व्यक्तिगत एवं टीम (सरबजोत सिंह, शिव नरवाल एवं अर्जुन सिंह चीमा) - 6:30 AM

मेडल इवेंट: स्कीट मिक्स्ड टीम (अनंतजीत सिंह एवं गनीमत सेखोन) - 6:30 AM

स्क्वाश

महिला पूल बी: भारत vs मलेशिया - 1:30 PM

पुरुष पूल ए: भारत vs नेपाल - 10:00 AM

स्विमिंग

महिला 50मी फ्रीस्टाइल (हीट एवं फाइनल): शिवांगी शर्मा - 7:30 AM

पुरुष 50मी बटरफ्लाई (हीट एवं फाइनल): वीरधवल खरे - 7:30 AM

पुरुष 800मी फ्रीस्टाइल (हीट एवं फाइनल): आर्यन नेहरा एवं कुशाग्र रावत - 7:30 AM

पुरुष 4* 100मी फ्रीस्टाइल रिले एवं महिला 4*200मी फ्रीस्टाइल रिले फाइनल - 7:30 AM

टेबल टेनिस

पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 32 (जी साथियान और अचंत शरत कमल) - 7:30 AM

महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 32 (मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला) - 7:30 AM

पुरुष डबल्स राउंड ऑफ 32 (जी साथियान/अचंत शरत कमल और मानव ठक्कर/मनुष शाह) - 7:30 AM

मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 (मनिका बत्रा/जी साथियान, हरमीत देसाई/श्रीजा अकुला) - 1:30 PM

टेनिस

पुरुष डबल्स सेमीफाइनल: साकेत मायनेनी एवं रामकुमार रामनाथन - 11:30 AM

मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल: रोहन बोपन्ना एवं रुतुजा भोसले - 1:30 PM

ट्रैक साइकिलिंग

पुरुष ओमनियम (नीरज कुमार): 7:30 AM

पुरुष स्प्रिंट क्वार्टरफाइनल (डेविड बेकहम): 7:30 AM

महिला स्प्रिंट (मयूरी एवं त्रियशा): 7:30 AM

वुशु

महिला 60kg फाइनल: एन रोशिबिना देवी - 7:00 AM

Quick Links

Edited by Prashant
App download animated image Get the free App now