भारत का Asian Games 2023 में 1 अक्टूबर (आठवें दिन) का शेड्यूल और मैचों की जानकारी

                  India at the 2022 Asian Games
India at the 2022 Asian Games

चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों (Asian Games 2023) के सातवें दिन भारत ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीते। आठवें दिन, 1 अक्टूबर को भी भारत के पास पदक जीतने के मौके रहेंगे। आठवें दिन डाइविंग (2), वाटर पोलो (1), एथलेटिक्स (8), बैडमिंटन (2), बास्केटबॉल (2), साइकिलिंग (2), गोल्फ (4), कुराश (2), ईस्पोर्ट्स (1), जियांगकी (1), रोलर स्केटिंग (2), शूटिंग (4), टेबल टेनिस (2) और वेटलिफ्टिंग (2) में कुल मिलाकर 35 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।

आइये नज़र डालते हैं Asian Games 2023 में 1 अक्टूबर को भारतीय खिलाड़ियों का क्या शेड्यूल है:

तीरंदाजी

महिला कंपाउंड व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (अवनीत, ज्योति सुरेखा, अदिति और परनीत) - 6:30 AM

पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (अतानु दास, धीरज, तुषार और मृणाल) - 6:30 AM

पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (अभिषेक, ओजस, प्रथमेश और रजत) - 11:50 AM

महिला रिकर्व व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (अंकिता, प्राची, भजन और सिमरनजीत) - 11:50 AM

एथलेटिक्स

महिला हेप्टाथलन: स्वप्ना बर्मन एवं नंदिनी अगासारा - 6:30 AM

महिला 200मी हीट (ज्योति याराजी) - 7:10 AM

पुरुष 200मी हीट (अमलन) - 8:06 AM

पुरुष शॉट पट फाइनल (तजिंदरपल सिंह तूर एवं साहिब सिंह) - 4:30 PM

पुरुष लॉन्ग जम्प फाइनल (मुरली श्रीशंकर एवं जेस्विन एल्ड्रिन) - 4:40 PM

पुरुष 3000मी स्टीपलचेस (अविनाश साबले) - 4:45 PM

महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (सीमा पुनिया) - 5:35 PM

महिला 1500मी (हरमिलन एवं दीक्षा) - 5:50 PM

पुरुष 1500मी फाइनल (अजय कुमार सरोज एवं जिन्सन जॉनसन) - 6:00 PM

महिला 100मी हर्डल्स फाइनल (ज्योति याराजी) - 6:45 PM

बैडमिंटन

पुरुष टीम (एचएस प्रनोय, किदाम्बी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, मिथुन मंजुनाथ, सात्विकसाई राज/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एम अर्जुन) गोल्ड मेडल मैच: भारत vs चीन - 2:30 PM

बास्केटबॉल

महिला ग्रुप ए: भारत vs चीन - 5:30 PM

बॉक्सिंग

महिला 57kg क्वार्टरफाइनल: परवीन vs एस तुर्दिबेकोवा (उज्बेकिस्तान) - 11:30 AM

महिला 60kg क्वार्टरफाइनल: जैस्मिन vs वोन ऊ (नॉर्थ कोरिया) - 12:30 PM

महिला 50kg सेमीफाइनल: निखत ज़रीन vs रक्सत (थाईलैंड) - 4:30 PM

ब्रिज

पुरुष, महिला एवं मिक्स्ड टीम राउंड रॉबिन - 6:30 AM

कैनोइंग (कैनो स्प्रिंट)

महिला C-1 200मी: मेघा - 7:00 AM

महिला K-1 500मी: सोनिया देवी - 7:26 AM

चेस

पुरुष टीम (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, पी हरिकृष्णा एवं आर प्रग्नानंदा) एवं महिला टीम (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोनावली, वैशाली रमेशबाबू, वन्तिका अग्रवाल, सविता) राउंड 3 - 12:30 PM

घुड़सवारी

इवेंटिंग क्रॉस-कंट्री टीम एवं व्यक्तिगत (आशीष लिमाये, अपूर्व दबाड़े, विकास कुमार) - 5:30 AM

गोल्फ

मेडल इवेंट: पुरुष व्यक्तिगत एवं टीम राउंड 4 (अनिर्बान लाहिरी, शुभांकर शर्मा, शिव चौरसिया एवं खलिन जोशी) - 4:00 AM

मेडल इवेंट: महिला व्यक्तिगत एवं टीम राउंड 4 (अदिति अशोक, अवनि प्रशांत एवं प्रणवी) - 5:00 AM

हॉकी

महिला पूल ए: भारत vs दक्षिण कोरिया - 1:30 PM

कुराश

मेडल इवेंट: आदित्य संजय (पुरुष 81kg) - 7:00 AM

रोलर स्केटिंग

मेडल इवेंट: पुरुष 10000मी स्प्रिंट (विक्रम एवं आर्यनपाल सिंह) - 6:50 AM

मेडल इवेंट: महिला 10000मी स्प्रिंट (संजना एवं कार्तिका) - 6:30 AM

सेपक टकरा

महिला क्वाडरंट ग्रुप बी: भारत vs लाओस - 7:30 AM

महिला क्वाडरंट ग्रुप बी: भारत vs चीन - 12:30 PM

पुरुष क्वाडरंट ग्रुप बी: भारत vs जापान - 11:30 AM

शूटिंग

पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट (किनन, पृथ्वीराज एवं ज़ोरावर) - 6:30 AM

महिला ट्रैप व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट (मनीषा, प्रीती एवं राजेश्वरी) - 6:30 AM

स्क्वाश

मिक्स्ड डबल्स (दीपिका पल्लिकल एवं हरिंदरपाल सिंह) पूल ए: भारत vs दक्षिण कोरिया - 8:30 AM, भारत vs पाकिस्तान - 1:30 PM

मिक्स्ड डबल्स (अनाहत सिंह एवं अभय सिंह) पूल डी: भारत vs फिलीपींस - 10:00 AM, भारत vs पाकिस्तान - 3:00 PM

पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 32 (महेश मंगांवकर): 1:30 PM

वॉलीबॉल

महिला पूल ए: भारत vs चीन - 4:30 PM

Quick Links

Edited by Prashant
App download animated image Get the free App now