भारतीय हॉकी टीम ने Paris Olympics 2024 में दर्ज की दूसरी जीत, कप्तान हरमनप्रीत का जबरदस्त प्रदर्शन

भारतीय टीम ने जीता मुकाबला (Photo Credit - @IndianSportFan/@Trendulkar)
भारतीय टीम ने जीता मुकाबला (Photo Credit - @IndianSportFan/@Trendulkar)

India vs Ireland Hockey Match : भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है। टीम इंडिया ने अपने तीसरे मैच में आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया। यह दोनों ही गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। उन्होंने सबसे पहले पेनल्टी स्ट्रोक और उसके बाद पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारत को जीत दिला दी। भारत को पेरिस ओलंपिक में यह दूसरी जीत मिली है। उन्होंने पहले न्यूजीलैंड को हराया था। इसके बाद अर्जेंटीना से मैच ड्रॉ रहा था और अब आयरलैंड को भी हरा दिया है।

Ad

आयरलैंड की टीम भारत को ज्यादा टक्कर नहीं दे पाई। पहले हाफ में ही टीम इंडिया ने बढ़त बना ली। पेनल्टी स्ट्रोक पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जबरदस्त तरीके से गोल कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय हॉकी टीम ने एक और गोल कर दिया। इस बार भी गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह की स्टिक से ही आई। उन्होंने इस बार पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत को कई बार पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम उसका पूरा फायदा नहीं उठा पाई।

वहीं दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम को भी कई सारे मौके मिले। उन्होंने बैक टू बैक कई पेनल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन भारत की मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सके। इसी वजह से आयरिश टीम गोल नहीं कर पाई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि उन्होंने इस मैच में एक भी गोल नहीं खाया।

भारत का अगला मैच अब बेल्जियम से होगा

भारत के अभी दो मैच और बचे हैं। हालांकि भारत के जो दो बचे हुए मैच हैं, वो काफी बेहतरीन टीमों के खिलाफ हैं। टीम इंडिया को अपना अगला मैच 1 अगस्त को बेल्जियम के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया भिड़ेगी। ऐसे में भारतीय हॉकी टीम को अपने गेम के लेवल को और ऊपर करना होगा। अभी तक जो गलतियां की गई हैं, उस पर काम करना होगा और डिफेंस और अटैक को ज्यादा मजबूत करना होगा।

भारत ने पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था लेकिन टीम इस बार मेडल का कलर जरुर बदलना चाहेगी। इसके लिए उन्हें अपनी टॉप क्लास हॉकी दिखानी होगी। भारत के पास पूरी क्षमता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications