भारतीय हॉकी टीम को Paris Olympics 2024 में मिली पहली हार, क्वार्टर फाइनल से पहले बड़ा झटका

भारतीय हॉकी टीम को मिली हार (Photo Credit - @Sportskeeda)
भारतीय हॉकी टीम को मिली हार (Photo Credit - @Sportskeeda)

India Hockey Team First Defeat : भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को खेले गए मैच में डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम ने भारत को 2-1 से हरा दिया। इस तरह भारत को पहली बार पेरिस ओलंपिक 2024 में हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने शुरुआत तो काफी शानदार तरीके से की थी और पहले क्वार्टर में ही 1-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से पहले बेल्जियम ने बराबरी का गोल दाग दिया और उसके बाद एक और गोल करके बढ़त बना ली। भारत की तरफ से भी काफी कोशिश हुई लेकिन टीम एक गोल के अलावा और ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। भारत के खिलाफ एक गोल काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। पेनल्टी कॉर्नर पर पीआर श्रीजेश ने बेहतरीन सेव कर लिया था लेकिन इसके बावजूद बेल्जियम के प्लेयर ने दोबारा हल्का सा पुश करके गोल कर दिया। इस तरह बेल्जियम ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हालांकि भारतीय टीम क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पहले ही बना चुकी है। उन्होंने न्यूजीलैंड और आयरलैंड को हराया था और अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा था। अब भारत का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा और वो भी काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं।

सेकेंड हाफ में डिफेंसिव एप्रोच पड़ा टीम इंडिया को भारी

भारत ने बेल्जियम के खिलाफ दूसरे हाफ में अटैक करके नहीं खेला और काफी ज्यादा डिफेंसिव एप्रोच अपनाया। यही गलती उन्हें भारी पड़ गई। बेल्जियम को कई सारे पेनल्टी कॉर्नर मिले और इसका उन्होंने फायदा उठाया। आने वाले मैचों में भारतीय हॉकी टीम को अपने डिफेंस पर काम करना होगा और इसके अलावा अटैक करके भी खेलना होगा। जब तक आप अटैक नहीं करेंगे, विरोधी टीम दबाव में नहीं आ पाएगी।

आपको बता दें कि ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल भारत ने हॉकी में ही जीता है। भारतीय टीम ने हॉकी में अभी तक ओवरऑल कुल मिलाकर 8 गोल्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं। भारत ने आखिरी बार 1980 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वो भारतीय हॉकी का स्वर्ण युग था। तबसे लेकर अभी तक भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल का इंतजार है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now