पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की हॉकी टीम, एक बार फिर इतिहास रचना चाहेगी हरमनप्रीत एंड कंपनी

Germany v India - Hockey - Olympics: Day 13
भारत की हॉकी टीम ओलंपिक के लिए तैयार है

India Mens Hockey Team For Paris Olympic 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की पुरुष हॉकी टीम भी पूरी तरह से तैयार है। पिछली बार टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था और 40 साल के बाद हॉकी में भारत को कोई ओलंपिक मेडल मिला था। टीम इंडिया चाहेगी कि इस बार मेडल के कलर को चेंज किया जाए और स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा जाए। भारत ने आखिरी बार 1980 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वो भारतीय हॉकी का स्वर्ण युग था। तबसे लेकर अभी तक भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल का इंतजार है। टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल जरुर जीता था लेकिन इस बार टीम गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर से हॉकी में अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी।

Ad

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 12 टीमें पुरुष हॉकी में हिस्सा ले रही हैं। टीम इंडिया को पूल बी में रखा गया है। इस ग्रुप में बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड जैसी टीमें हैं। इनमें से कुछ टीमें ऐसी हैं हराना बिल्कुल भी आसान नहीं है। हालांकि हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम की भी तैयारी पूरी है।

भारतीय टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद टीम का अगला मुकाबला 29 जुलाई को अर्जेंटीना से है। इसके बाद 30 अगस्त को आयरलैंड और 1 अगस्त को बेल्जियम से टीम का मुकाबला है। इसके बाद आखिर में टीम को ऑस्ट्रेलिया से 2 अगस्त को खेलना है। फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा।

Ad

भारतीय टीम ने हॉकी में अभी तक ओवरऑल कुल मिलाकर 8 गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टीम इंडिया के हेड कोच क्रेग फुल्टर ने इस बार पेरिस ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि जितने भी खिलाड़ियों का चयन इस टीम में किया गया है, वो सब वो सब पेरिस में अपना बेस्ट प्रदर्शन देंगे।

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की हॉकी टीम इस प्रकार है

गोलकीपर - पीआर श्रीजेश

डिफेंडर - जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित और संजय।

मिडफील्डर्स - राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और विवेक सागर।

फॉरवर्ड्स - अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह और गुरजंत सिंह।

वैकल्पिक प्लेयर्स - नीलकांटा शर्मा, जुगराज सिंह और कृष्ण बहादुर पाठक।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications