India at the Olympics - भारत का ओलंपिक्स में अभी तक का सफर 

Tokyo 2020 भारत का ओलंपिक्स में अभी तक का सफर
Tokyo 2020 भारत का ओलंपिक्स में अभी तक का सफर

जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन होने वाला है। इस बार के ओलंपिक खेलों में 206 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार के ओलंपिक गेम्स में 33 खेलों के 339 इवेंट का आयोजन किया जाएगा। भारत की तरफ से 18 खेलों में कुल मिलाकर 127 एथलीट हिस्सा लेंगे, जो ओलंपिक्स में हिस्सा लेने वाला भारत का अभी तक का सबसे बड़ा दल है।

भारत ने ओलंपिक्स खेलों में अभी तक 9 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य पदक सहित कुल मिलाकर 28 पदक जीते हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा आठ स्वर्ण पदक पुरुष हॉकी टीम ने जीते हैं। इसके अलावा शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया था।

हॉकी में भारत ने आठ स्वर्ण के अलावा 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल मिलाकर 11 पदक जीते हैं। शूटिंग में एक स्वर्ण के अलावा भारत ने 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल मिलाकर कुल चार पदक जीते हैं। रेसलिंग में भारत ने 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल मिलाकर पांच पदक जीते हैं। बैडमिंटन में भारत ने एक रजत और 1 कांस्य एवं बॉक्सिंग में दो कांस्य पदक जीते हैं। एथलेटिक्स में भी भारत ने दो रजत पदक पर कब्ज़ा किया है। इसके अलावा भारत ने टेनिस और भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) में एक-एक कांस्य पदक जीता है।

Tokyo Olympics Full Schedule

ओलंपिक खेलों में संयुक्त राज्य अमेरिका ने अभी तक सबसे ज्यादा 2523 पदक जीते हैं, जिसमें 1022 स्वर्ण, 795 रजत और 706 कांस्य पदक शामिल हैं।

हॉकी में भारत ने आठ स्वर्ण के अलावा 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल मिलाकर 11 पदक जीते हैं
हॉकी में भारत ने आठ स्वर्ण के अलावा 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल मिलाकर 11 पदक जीते हैं

अब आइये नज़र डालते हैं ओलंपिक खेलों में भारत के अभी तक के सफ़र पर:

# 1900 और 1904 के पेरिस ओलंपिक्स में भारत की तरफ से नॉर्मन प्रिचर्ड ने 200 मीटर और 200 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीता था।

# 1928 एम्स्टर्डम, 1932 लॉस एंजिल्स, 1936 बर्लिन, 1948 लंदन, 1952 हेल्सिंकी, 1956 मेलबर्न, 1964 टोक्यो और 1980 मास्को ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

# 1952 हेल्सिंकी ओलंपिक्स में केडी जाधव (खाशाबा दादासाहेब जाधव) ने फ्रीस्टाइल बैंटमवेट रेसलिंग में कांस्य पदक जीता था।

# 1960 रोम ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम ने रजत पदक जीता। लगातार 6 स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम को इस ओलंपिक्स के फाइनल में पाकिस्तान ने हराया था।

# 1968 मेक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

# 1996 एटलांटा ओलंपिक्स में लिएंडर पेस ने पुरुष सिंगल्स टेनिस में कांस्य पदक जीता था।

# 2000 सिडनी ओलंपिक्स में कर्णम मल्लेश्वरी ने महिला 69 किलो वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता था।

# 2004 एथेंस ओलंपिक्स में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पुरुष डबल ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता था।

# 2008 बीजिंग ओलंपिक्स में अभिनव बिंद्रा ने 10मी एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था और भारत की तरफ से व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इसके आलावा बीजिंग ओलंपिक्स में विजेंदर सिंह ने मिडिलवेट बॉक्सिंग और सुशील कुमार ने 66 किलो फ्रीस्टाइल रेसलिंग में कांस्य पदक जीता था।

# 2012 लंदन ओलंपिक्स में विजय कुमार ने 25 मी रैपिड फायर पिस्टल और सुशील कुमार ने 66 किलो फ्रीस्टाइल रेसलिंग में रजत पदक जीता था, वहीं महिला सिंगल्स बैडमिंटन में साइना नेहवाल, महिला फ्लाईवेट बॉक्सिंग में मैरी कॉम, पुरुष 10 मी एयर राइफल में गगन नारंग और फ्रीस्टाइल 60 किलो रेसलिंग में योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक जीता था।

# 2016 रियो ओलंपिक्स में पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला सिंगल्स में रजत और साक्षी मलिक 58 किलो फ्रीस्टाइल रेसलिंग में कांस्य पदक जीता था।

Abhinav Bindra
शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया था

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़