Paris Olympic के 13वें दिन भारत को मिल सकता है पहला गोल्ड, नीरज चोपड़ा पर रहेंगी निगाहें; जानिए 8 अगस्त का पूरा शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक में भारत का 8 अगस्त का पूरा शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक में भारत का 8 अगस्त का पूरा शेड्यूल

India Schedule At 8th August Paris Olympics 2024 : भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन सबसे सफल साबित हो सकता है। टीम इंडिया को इस दिन अपना पहला गोल्ड मेडल मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि जैवलिन थ्रो में भारत के 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा एक्शन में होंगे। पूरे देश की निगाहें उनके ऊपर हैं। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम भी एक्शन में नजर आएगी। टीम इंडिया को स्पेन के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मैच खेलना है।

Ad

भारत के लिए 13वां दिन काफी अहम होने वाला है। जिस तरह की निराशा अभी तक भारत को पेरिस ओलंपिक में हाथ लगी है, उस निराशा को पीछे छोड़ा जा सकता है। हालांकि उसके लिए जरूरी है कि नीरज चोपड़ा और हॉकी टीम दोनों ही काफी शानदार परफॉर्मेंस दे।

पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन भारत का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है

आइए हम आपको बताते हैं कि पेरिस ओलंपिक 2024 में 8 अगस्त को भारत का पूरा शेड्यूल क्या है और किन-किन इवेंट्स में भारत को मेडल मिल सकता है।

12:30 PM

गोल्फ - वुमेंस व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2 (दीक्षा डागर और अदिति अशोक)।

2:00 PM

एथलेटिक्स - वुमेंस 100 मीटर हर्डल रेपचेज राउंड (ज्योति याराजी)।

2:30 PM

रेसलिंग - महिला और पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 (अमन सेहरावत और अंशु मलिक)।

5:30 PM

हॉकी - इंडिया vs स्पेन (ब्रॉन्ज मेडल मैच)।

9:45 PM

रेसलिंग- महिला और पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम सेमीफाइनल मैच (अमन सेहरावत और अंशु मलिक, क्वालीफाई करने पर)।

11:55 PM

एथलेटिक्स - जैवलिन थ्रो फाइनल (नीरज चोपड़ा)।

आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन भारत के लिए काफी बुरी खबर सामने आई। भारत का चौथा मेडल पक्का कर चुकीं विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम कैटेगरी में अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और इसी वजह से वो अयोग्य करार दे गईं और उनका मेडल भी हाथ से चला गया। वो फाइनल मुकाबला खेलने वाली थीं और कम से कम भारत का सिल्वर मेडल पक्का था लेकिन इसके बाद वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications