बॉक्सिंग में भारत 6 मेडल के लिए दिखाएगा दम, इन 2 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

Boxing - Commonwealth Games: Day 10
निकहत जरीन लगाएंगी गोल्ड पर पंच

Indian Team in Boxing: खेल के महाकुंभ यानि ओलंपिक के शुरू होने में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। इस बार ओलंपिक का आयोजन पेरिस में 26 जुलाई से होना है। ओलंपिक में कमाल करने के लिए भारत के सभी खिलाड़ियों ने जमकर तैयारियां की है। भारत को इस बार सबसे ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है। पेरिस ओलंपिक में भारत के 6 बॉक्सर मेडल के लिए अपना दम दिखाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में बॉक्सिंग इस बार ओलंपिक में भारत को बड़ी सफलता दिला सकती है। खासतौर पर भारत के दो बॉक्सर ऐसे में जिनपर पूरे देश को भरोसा है कि वह हर हाल में मेडल पर अपना कब्जा जमाएंगे। आज हम आपको उन दोनों खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

इन दो बॉक्सर पर रहेंगी सबकी नजरें

लवलिना बोरगोहेन

भारत के असम राज्य की बॉक्सर लवलिना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया था। लवलिना ने पिछले ओलंपिक में कमाल का खेल दिखाया था। वह ओलंपिक के इतिहास में विजेंद्र कुमार और एमसी मैरीकॉम के बाद पदक जीतने वाली तीसरी मुक्केबाज बनीं थी। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए भी जमकर तैयारियां की हैं। इस बार लवलिना अपने पदक को सुनहरे रंग में तब्दील करना चाहेंगी। ऐसे में गोल्ड पर पंच लगाने के लिए लवलिना रिंग के अंदर विरोधियों पर जमकर मुक्के बरसाते हुए नजर आएंगी। भारत के फैंस को लवलिना से काफी उम्मीदें हैं।

निखत जरीन

भारत को बॉक्सिंग में मेडल की दूसरी सबसे बड़ी उम्मीद निखत जरीन से रहेगी। निकहत बॉक्सिंग की पूर्व महिला वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी हैं। उनके हाथ बॉक्सिंग ग्लब्स में कमाल तरीके से चलते हैं। निखत साल 2022 में वर्ल्ड नंबर 1 महिला बॉक्सर बनीं थी। निखत के खेल और उनकी उपल्बधियों को देखते हुए फैंस को पूरी उम्मीद है कि वह भारत के लिए इस बार पेरिस ओलंपिक में गोल्ड पर अपना पंच लगाएंगी। निखत ने भी कुछ समय पहले कहा था कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं। ऐसे में निखत की यह सपना पेरिस ओलंपिक में पूरा हो पाता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। भारतीय फैंस यही चाहेंगे की निखत को ओलंपिक में बड़ी कामयाबी मिले।

पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की बॉक्सिंग टीम

निखत जरीन: महिला 50 किग्रा

अमित पांघल: पुरुष 51 किग्रा

निशांत देव: पुरुष 71 किग्रा

प्रीति पवार: महिला 54 किग्रा

लवलिना बोरगोहेन: महिला 75 किग्रा

जैस्मिन लेम्बोरिया: महिला 57 किग्रा

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications