चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

vishal
Hockey - Olympic Games Paris 2024: Day 13 - Source: Getty
Hockey - Olympic Games Paris 2024: Day 13 - Source: Getty

Mens Asian Champions Trophy 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में धमाल मचाने वाली भारतीय हॉकी टीम फिलहाल ब्रेक पर चल रही है, लेकिन अब जल्द ही टीम इंडिया एक बार फिर से एक्शन में दिखने वाली है। सितंबर में शुरु होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम खेलते हुए दिखाई देने वाली है। जिसको लेकर 18 सदस्यीय टीम की घोषणा भी हो चुकी है।

Ad

इन 18 खिलाड़ियों को मिली भारतीय हॉकी टीम में जगह

भारतीय हॉकी ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत सिंह को एक बार फिर से टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा विवेक सागर प्रसाद उपकप्तान की भूमिका में दिखने वाले हैं।

गोलकीपर

कृष्ण बहादुर पाठक

सूरज करकेरा

डिफेंडर्स

जरमनप्रीत सिंह

अमित रोहिदास

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान)

संजय और सुमित

मिड फील्डर्स

राज कुमार पाल

नीलकंट शर्मा

विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान)

मनप्रीत सिंह

मोहम्मद राहिल

फॉरवर्ड

अभिषेक

सुखजीत सिंह

अराईजीत सिंह हुंदल

उत्तम सिंह

गुरजोत सिंह

Ad

बता दें, इस बार एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 का आगाज चीन में होने जा रहा है। भारतीय हॉकी टीम में 10 उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा 5 खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में टीम इंडिया गोल्ड मेडल तो नहीं जीत पाई थी, लेकिन स्पेन को हराकर भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर करोड़ों भारतीय फैंस को खुशियां दी थी।

8 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी ये चैंपियनशिप

चीन में एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी 8 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी। भारतीय हॉकी टीम का पहला मुकाबला 8 सितंबर को मेजबान चीन से होगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरने वाली है। क्योंकि भारतीय हॉकी टीम ने पिछली बार इस टूर्नामेंट में मलेशिया को हराकर खिताब को अपने नाम किया था।

श्रीजेश नहीं भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा

इस बार एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी में गोलकीपर पीआर श्रीजेश की कमी टीम इंडिया को खलेगी। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद अब गोलकीपिंग की जिम्मेदारी इस टूर्नामेंट में कृष्ण बहादुर और सूरज ककेरा को दी गई है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications