Olympics 2020: टोक्यो में बनेगा भारत का पहला ओलंपिक हाउस, आईओए-जेएसडब्ल्यू ने प्लान का खुलासा किया

इंडिया हाउस लोगो
इंडिया हाउस लोगो

Press Release

Ad

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने गुरुवार को अपने तरह की पहली साझेदारी की घोषणा की, जिसके तहत जेएसडब्ल्यू ग्रुप अगले साल टोक्यो में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक एवं पैरालम्पिक खेलों के दौरान जापान की राजधानी में भारतीय ओलंपिक हॉस्पिटैलिटी हाउस की स्थापना करेगा।इसे इंडिया हाउस नाम दिया गया है।

इस ओर पहला बड़ा कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने आईओए के अध्यक्ष नरेंद ध्रुव बत्रा, आईओए के महासचिव राजीव मेहता, जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स डायरेक्टर पार्थ जिंदल और जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स सीईओ मुस्तफा गौस की मौजूदगी में आधिकारिक-इंडिया हाउस के लोगो का अनावरण किया।

टोक्यो में स्थापित होने वाला भारतीय हॉस्पिटैलिटी हाउस जुलाई 2020 से काम करना शुरू कर देगा।इसका क्षेत्रफल 2,200 वर्ग मीटर होगा और यह टोक्यो के एरियाके रीजन में खेल गांव एवं बहुउद्देशीय खेल आयोजन स्थल के पास स्थित होगा।

जो फैन्स या समर्थक खेलों के इस महाकुम्भ के लिए टोक्यो जाएंगे उनके लिए यह भारतीय हॉस्पिटैलिटी हाउस कई तरह की गतिविधियों का केंद्र होगा।

जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स डायरेक्टर पार्थ जिंदल ने कहा, "रियो-2016 मेरा पहला ओलंपिक था।मैंने महसूस किया था कि ओलंपिक सिर्फ खेलों का जश्न नहीं बल्कि यह वैश्विक साझेदारी का भी जश्न है।मैं इस दौरान कई देशों के हॉस्पिटैलिटी हाउस में गया और यह महसूस किया कि ऐसी कोई जगह भारत के लिए नहीं है।"

"वहां मैंने महसूस किया कि भारत के पास ओलंपिक में इंडिया हाउस के रूप में अपनी संस्कृति को शोकेस करने का शानदार मौका हो सकता है और यहीं से यह सफर शुरू हुआ।"

आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा कि इंडिया हाउस भारतीय खिलाड़ियों, फैन्स और पत्रकारों के लिए घर सेबाहर एक घर होगा।

आईओए महासचिव राजीव मेहता को इंडिया हाउस के लिए जगह खोजने का काम दिया गया था।मेहता ने कहा कि इंडिया हाउस भारत के लिए बेहद खास होगा क्योंकि भारत अगले साल ओलंपिक खेलों में अपनी हिस्सेदारी के 100 साल पूरे करेगा।

खेल मंत्री द्वारा लॉन्च किए गए आधिकारिक इंडिया हाउस लोगो में भारतीय राष्ट्रीय महत्व की चीजों व संकेतों काइस्तेमाल किया गया है। इसमें कमल, मोर और हेरिटेज आर्च का उपयोग हुआ है।यह भारतीय हॉस्पिटैलिटी हाउस ओलंपिक के लिए टोक्यो पहुंचने वाले दुनिया भर के लोगों के लिए भारत के आधुनिक रूप के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत की भी झांकी पेश करेगा।

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, ‘‘2020 ओलंपिक में इंडिया हाउस की स्थापना एक शानदार कान्सेप्ट है।हमें स्पोर्ट्स चैम्पियन पैदा करने के लिए एक टीम की जरूरत है।हमें ओलंपिक में अपने खिलाड़ियों के लिए अलग माहौल तैयार करना होगा।इंडिया हाउस टोक्यो में भारत की विचारधारा का परिचायक और प्रतिनिधि होगा।’’

टोक्यो में भारत प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों के लिए एक विशेष लाउंज बनाया जाएगा, जहां उन्हें मेडिकल सुविधा के अलावा भोजन भी मिल सकेगा।

इसके अलावा ओलंपिक कवर करने के लिए टोक्यो जाने वाले भारतीय एथलीटों के लिए एक मीडिया सेंटर भी बनाया जाएगा।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications