वीडियो : भारत के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान के जरिये दिया प्रेरणादायी संदेश

आजाद भारत के संविधान को लागू हुए आज 68 वर्ष पूर्ण हो गए और देश इसकी 67वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दिन राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही विभिन्नता में एकता दर्शाने वाले राज्यों की निराली छटा बिखेरने वाली मनमोहक झाँकियां भी निकाली जाती है। सभी इस दिन खुद को देशभक्ति के जज्बे में रंगा हुआ महसूस करते हैं। समय-समय पर देश के लिए हर क्षेत्र के लोगों ने अपना योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे। खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने विश्वभर में तिरंगे का मान बढ़ाकर देश को गौरवान्वित किया है। इसी कड़ी में गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों से सज्जित एक वीडियो जारी हुआ। इसमें क्रिकेट के महान पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, हॉकी के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै, टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा, फुटबॉल के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया, पुरुष टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति, निशानेबाज गगन नारंग और ओलंपिक कुश्ती में कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार ने राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' गाया है। इसमें राष्ट्र के बच्चों को कैसी भी परिस्थिति से आकर तिरंगे का मान बढ़ाने की प्रेरणा के लिए एक शानदार संदेश दिया गया है। यह वीडियो स्पोर्ट्स हीरोज के बैनर तले रिलीज हुआ है। तीन मिनट के इस वीडियो के अंतिम भाग में सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान गाते हुए नजर आते हैं। वीडियो यहां देखें:

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications