Khelo India Youth Games: तीरंदाजी, वाटर स्पोर्ट्स, गतका और योगासन के पदक विजेताओं पर नज़र

Khelo India Youth Games - Archery, Water Sports, Gatka & Yogasana
Khelo India Youth Games - Archery, Water Sports, Gatka & Yogasana

Khelo India Youth Games की शुरुआत 30 जनवरी से हुई और 4 फरवरी तक काफी खेलों के सभी इवेंट खेले जा चुके हैं, जिसमें तीरंदाजी, वाटर स्पोर्ट्स, गतका और योगासन भी शामिल है।

Ad

आइये नज़र डालते हैं इन खेलों के पदक विजेताओं पर:

तीरंदाजी

लड़कियों की रिकर्व स्पर्धा में महाराष्ट्र की अदिति गोपीचंद स्वामी ने राजस्थान की प्रिया गुर्जर को हराकर गोल्ड जीता। लड़कों की रिकर्व स्पर्धा में तीरंदाजी में राजस्थान के रामपाल चौधरी ने पश्चिम बंगाल के जुयेल सरकार को हराकर स्वर्ण जीता। लड़कियों की रिकर्व स्पर्धा में हरियाणा की तिशा पुनिया ने हरियाणा की तमन्ना को हराकर कांस्य पदक जीता।

लड़कों के कंपाउंड स्पर्धा में हरियाणा के कुशाल दलाल ने आंध्र प्रदेश के थिरुमुरु गणेश मणिरत्नम को हराकर स्वर्ण जीता। कंपाउंड मिक्स टीम इवेंट में मेजबान मध्य प्रदेश की सोनिया ठाकुर और अमित कुमार ने महाराष्ट्र के विशाल और मंजुरी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। मिश्रित टीम मैच में दिल्ली ने मध्य प्रदेश को हराकर कांस्य पदक जीता। दिल्ली की ऐश्वर्या और अवि खत्री ने मध्य प्रदेश की सलोनी ठाकुर और राघव पाटीदार को हराया। लड़कियों की मिश्रित टीम तीरंदाजी में राजस्थान की प्रिया गुर्जर और पवन ने महाराष्ट्र की अदिति गोपीचंद स्वामी और तेजबीर सिंह को हराकर स्वर्ण जीता।

कयाकिंग एवं कैनोइंग (एमपी वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, अपर लेक, भोपाल)

कयाकिंग

के-1 1000 मीटर- नितिन वर्मा (मप्र) 4.21.185 मिनट, 2. हर्षवर्धन शेखावत (राजस्थान) 4.28.520 मिनट, 3. टी. गासेपम (ओडिशा) 4.30.430 मिनट

के-2 1000 मीटर- नितिन वर्मा और रिमसन एम. (मप्र) 3.54.965 मिनट, 21. इरोम सिंह और टी. गासेपम (ओडिशा) 3.55.640 मिनट, 3. कुनाल और महेंद्र सिंह (तेलंगाना) 4.12.350 मिनट

कैनोइंग

सी-2 1000 मीटर- देवेंद्र सिंह और नीरज वर्मा (मप्र) 4.18.015 मिनट, अभय और प्रदीप कुमार (तंलंगाना) 4.25.590 मिनट, 3. सिंघम सिंह और पाएरेंबाम सिंह (ओडिशा) 4.31.920 मिनट

सी-1 1000 मीटर- नीरज वर्मा (मप्र) 4.54.600 मिनट, 2. निंगथोउजम सिंह (कर्नाटक) 4.55.170 मिनट, 3. अमित कुमार (तेलंगाना) 5.09.215 मिनट

पुरुष-के2 -1. प्रद्युम्न सिंह राठौर (मप्र), 2. प्रिंसगेन कुरबाह (मेघायल), 3. अनक चौहान (गुजरात)

महिला-सी2 -1. मानसी बाथम (मध्य प्रदेश), 2. प्रीति पाल (हरियाणा), 3. धृति मारिया (कर्नाटक)

मप्र ने कैनोए स्लालोम में दांव पर लगे सभी चार स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। विशाल ने सी1 कटेगरी में 80.870 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि कार्तिक एस (कर्नाटक) 366.410 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वेमुला कुमार (आंध्र प्रदेश) ने 521.400 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में के1 स्पर्धा में भूमि बघेल ने 90.060 सेकेंड के साथ सोना जीता। नगादी गायत्री (आंध्र प्रदेश) 272.670 सेकेंड के साथ दूसरे और जान्हवी रायकवार (महाराष्ट्र) 398.600 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

रोइंग

पुरुष सिंगल स्कल में उत्तराखंड, महिला सिंगल स्कल में मध्य प्रदेश, पुरुष कॉक्सलेस पेयर में ओडिशा, हरियाणा ने पुरुष स्कल और महिला डबल स्कल में और केरल ने पुरुष-महिला कॉक्सलेस फ़ोर्स में स्वर्ण जीता। पुरुष फोर्स में मध्य प्रदेश और महिला फोर्स में केरल ने स्वर्ण जीता।

गतका

लड़कों के सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण चंडीगढ़ के जशनदीप सिंह ने जीता जबकि रजत दिल्ली के नवजोत सिंह को मिला। कांस्य चंडीगढ़ के कुलवीर सिंह और पंजाब के गुरप्रीत सिंह को मिला। इसी तरह फारी सोटी टीम इवेंट में पंजाब ने बाजी मारी जबकि दिल्ली को रजत मिला। चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश ने कांस्य जीता।

इसी पारंपरिक खेल में लड़कियों के प्रदर्शन की बात करें तो सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब की खुशवीर कौर को मिला जबकि रजत मणिपुर की एन. अजेलिका चानू ने जीता। कांस्य पंजाब की महकप्रीत कौर और झारखंड की पलक परमा को मिला। फारी सोटी टीम इवेंट का स्वर्ण पंजाब को मिला जबकि दिल्ली ने रजत जीता। कांस्य मप्र और चंडीगढ़ को मिला।

योगासन

महिला

आर्टिस्टिक सिंगल- 1.रुद्राक्षी भवे (महाराष्ट्र), 2.नीरल वाडेकर (महाराष्ट्र), 3.स्वरा गुजर (महाराष्ट्र)

ट्रेडिशनल योगा- 1.नव्या एसएच (तमिलनाडु), 2.निरल वाडेकर (महाराष्ट्र), 3.अदरिजा विश्वास (प. बंगाल)

रिदमिक पेयर- 1.तृप्ती डोंगरे और देवांशी वकाले (महाराष्ट्र), 2.स्वरा गुजर और प्रांजल वहाना (महाराष्ट्र), 3.धनश्री और ओवेइया (तमिलनाडु)

पुरुष

ट्रेडिशनल योगा- 1.सुमित बंडाल (महाराष्ट्र), 2.अबिनेश बी (तमिलनाडु), 3.स्वराज फिस्के (महाराष्ट्र)

आर्टिस्टिक योगा सिंगल- 1.स्वराज फिस्के (महाराष्ट्र), 2.दीपांशू (हरियाणा), 3.निबोध पाटिल (महाराष्ट्र)

रिदमनिक पेयर- 1.राजदीप दलाल और राजेश्वर दलाल (बंगाल), 2.अंश और नानक नारायण (महाराष्ट्र), 3.रुपेश सांगले और सुमित बंडाले (महाराष्ट्र)

माधव सेवा न्यास-उज्जैन में लड़कों के आर्टिस्टिक पेयर इवेंट का स्वर्ण आर्यनर खाराता और प्रणव साहू (महाराष्ट्र) ने जीता। महाराष्ट्र के ही नोबोध पाटिल और प्रीत बोरकर को दूसरा स्थान मिला जबकि आयुश भौमिक और नील सरकार (प. बंगाल) ने कांस्य जीता। लडकियों की आर्टिस्टिक पेयर इवेंट का स्वर्ण मध्य प्रदेश की निशिता और रिया ने जीता। इस इवेंट का रजत महाराष्ट्र की वैदेही मायेकर और प्रांजल वहाना ने जीता। कांस्य महाराष्ट्र की ही तन्वी रेदिज और रुद्राक्षी भवे को मिला।

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications