Khelo India Youth Games: बैडमिंटन और टेबल टेनिस के पदक विजेताओं पर नज़र

Khelo India Youth Games - Badminton & Table Tennis
Khelo India Youth Games - Badminton & Table Tennis

Khelo India Youth Games की शुरुआत 30 जनवरी से हुई और 4 फरवरी तक काफी खेलों के सभी इवेंट खेले जा चुके हैं, जिसमें बैडमिंटन और टेबल टेनिस भी शामिल है।

आइये नज़र डालते हैं इन खेलों के पदक विजेताओं पर:

बैडमिंटन

एमपी बैडमिंटन अकादमी-ग्वालियर में लड़कों के एकल फाइनल में लोकेश रेड्डी (तेलंगाना) ने अभिनव ठाकुर (पंजाब) को 21-19 15-21 22-20 से हराया। इसी तरह लड़कियों का एकल फाइनल देविका सिहाग (हरियाणा) ने जीता। देविका ने नैशा कौर भटोये (महाराष्ट्र) को 19-21 21-18 21-10 से हराया।

लड़कियों के युगल फाइनल में देविका ने रिद्धी तूर के साथ तमिलनाडु की श्रेया बालाजी और धन्या एन को 10-21 21-13 21-7 से हराया। लड़कों के युगल फाइनल में निकोलस नाथन राज/तुषार सुवीर (कर्नाटक) ने सनी नेहरा/मयंक राणा (हरियाणा) को 22-24 22-20 21-15 से हराया।

इसी तरह लड़कियों के एकल कांस्य पदक मैच में पवित्रा नवीन (केरल) ने गार्गी (उत्तर प्रदेश) को 21-11 21-17 से हराया जबकि लड़कों का एकल कांस्य पदक भरत राघव (हरियाणा) ने जीता। भरत ने मनराज सिंह (हरियाणा) से वाकओवर लिया।

इसी तरह लड़कों का युगल कांस्य पदक दिव्यम अरोरा/अर्श मोहम्मद (उत्तर प्रदेश) ने उज्जवल/दक्ष गौतम (उत्तर प्रदेश) को 21-19 21-18 से हराकर जीता। जहां तक लड़कियों के युगल कांस्य पदक मैच की बात है तो इसमें नव्या कंडेरी/जाह्नवी नम्मी (आंध्र प्रदेश) ने कनिष्क जी./सानिया सिकंदर (तमिलनाडु) को 21-15 21-12 से हराया।

टेबल टेनिस

तनीशा कोटेचा (महाराष्ट्र) ने लक्षिता नारंग (दिल्ली) को 4-2 से हराकर लड़कियों का स्वर्ण जीता जबकि लड़कों के स्वर्ण पदक मैच में अंकुर भट्टाचार्य (बंगाल) ने दिव्यांश श्रीवास्तव (उप्र) को 4-1 से हराया। योगस्विनी घोरपड़े (कर्नाटक) ने पृथोकी चक्रवर्ती (हरियाणा) को 4-1 (11-7, 8-11, 11-6, 8-11, 12-10) से हराकर एकल कांस्य जीता। इसी तरह लड़कों के कांस्य पदक मैच में जश मोदी (महाराष्ट्र) ने आदर्श ओम छेत्री (दिल्ली) को 4-2 (7-11, 11-7, 11-6, 7-11, 13-11, 11-2) से हराया।

लड़कियों के युगल फाइनल में स्वर्ण के लिए पृथा वरतीकार और जेनिफर वर्गीज (महाराष्ट्र) ने रीषा मीरचंदानी और तनीषा कोटेचा (महाराष्ट्र) को 3-0 (13-1,11-9,11-7) से हराया। कांस्य के लिए यशस्विनी घोरपड़े और अर्नग्या मंजूनाथ (कर्नाटक) ने सुहाना सैनी और पृथोकी चक्रवर्ती (हरियाणा) को 3-2 (8-11, 13-11, 9-11, 11-4, 11-9) से हराया।

लड़कों का युगल फाइनल में स्वर्ण के लिए दिव्यांश श्रीवास्तव और शरत मिश्रा (उप्र) ने बंगाल के सुजल बानिक और बोधित्स्व चौधरी को 3-1 (8-11, 11-8, 11-6, 11-8) से हराया। कांस्य के लिए महाराष्ट्र के जश मोदी और नील मुलये ने बंगांल के अंकुर भट्टाचार्य और सौम्यदीप सरकार को 3-0 (11-6, 11-5, 11-8) से हराया।

Edited by Prashant