Khelo India Youth Games: मलखंब, थांग ता, कलारिपयाट्टू, जुडो और रोड साइकिलिंग के पदक विजेताओं पर नज़र

Khelo India Youth Games 2023 - Mallakhamb Thang Ta Kalaripayattu Judo Road Cycling
Khelo India Youth Games 2023 - Mallakhamb Thang Ta Kalaripayattu Judo Road Cycling

Khelo India Youth Games का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक हुआ। महाराष्ट्र 161 पदकों के साथ पहले स्थान पर रही, वहीं 128 पदक के साथ हरियाणा दूसरे और 96 पदक के साथ मेजबान मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रही।

आइये नज़र डालते हैं मलखंब, थांग ता, कलारिपयाट्टू, जुडो और रोड साइकिलिंग के पदक विजेताओं पर:

मलखंब

लड़कियों का रोप इवेंट- 1. सिद्धी गुप्ता (मप्र), 2. पायल मंडवालिया (मप्र),3. समीक्षा सुराडकर (महा)

लड़कों का हैंगिंग इवेंट-1. कुंदन सिंह कछावा (मप्र), 2. रणवीर मोहिते (महा), 3. शार्दूल रुषीकेश (महा)

लड़कों का पोल इवेंट-1. राकेश वेरदा (छत्तीसगढ़), 2. यतिन कोरी (मप्र), 3. मोनू नेताम (छग)

लड़कों के व्यक्तिगत रोप इवेंट- 1. देवेंद्र पाटीदार 8.70, 2. राकेश कुमार वेरडा (छत्तीसगढ़) 8.50, 3. संतोष सोरी 8.30

लड़कियों का व्यक्तिगत रोप इवेंट-1. तनश्री जाधव (महाराष्ट्र) 8.80, 2. सिद्दी गुप्ता (मध्य प्रदेश) 8.75, 3. पवित्रा (तमिलनाडु) 8.70

लड़कों का व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट- 1. प्रणव (मप्र) 26.50, 2. शार्दूल (महाराष्ट्र) 26.10, 3. राकेश वेरडा (छत्तीसगढ़) 25.90

टीम रैंकिंग (लड़के एवं लड़कियां) – 1. मप्र (207.20), 2. महाराष्ट्र (205.60), 3. छत्तीसगढ़ (201.25)

लड़कियों का व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट- 1. समीक्षा सुराडकर (महा) 17.35, 2. सिद्धी गुप्ता (मप्र 26.10, 3. तनश्री जाधव (महा) 17.20

थांग ता

लड़कों का केपेंट: फुहंबा आगा

-56 किग्रा-1. लितानथेम ओनी सिंह (मणिपुर), 2. सत्यम दांगी (मध्य प्रदेश), 3. हसीफ शाह (जम्मू और कश्मीर)

-60 किग्रा-1. तुषार बुधवार (हरियाणा), 2. यश जाट (मध्य प्रदेश), 3. प्रदीप (दिल्ली)

लड़कों का केपेंट: फुहंबा अनिहुबा

-56 किग्रा-1. शिवकांत दांगी (मध्य प्रदेशः, 2. भारत (हरियाणा), 3. लाइपुबम विशाल शर्मा (मणिपुर)

-60 किग्रा-1. हिसनाम सेंचुरी सिंह (मणिपुर), 2 गर्व (दिल्ली) 3. तरुण शर्मा (पंजाब)

मणिपुर ने 8 इवेंट में से 5 के गोल्ड मेडल जीते। मध्य प्रदेश और हरियाणा के अलावा लड़कियों में एक स्वर्ण पदक असम ने जीता।

कलारिपयाट्टू

चुवादुकल

लड़कों का फाइनल- 1. सालप्रियन एस एम (केरल), 2. अभिजीत असोकन यू ए (केरल), 3. वी वी आनंद और अभिनंद के पी (केरल)

लड़कियों का फाइनल- 1. ढलाना के एस (केरल), 2. वेदिका वी नायर (केरल), 3. आदित्य एम पी और श्रेया भजीथ केरल

जुडो

जुडो में चंडीगढ़ की तरफ से हिमांशु (55 kg), सपना (40 kg) और एंजेल यादव (44 kg) ने स्वर्ण जीता। इसके अलावा तेलंगाना के एल लक्ष्मण (50 kg), अरुणाचल प्रदेश के लैप केंटु (60 kg) और दिल्ली के मुकुल दहिया (92 kg) ने स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली ने इसके अलावा लड़कों के 81 kg, 81kg+ और 63kg+ में स्वर्ण जीता। मध्य प्रदेश ने लड़कियों के 63 kg का स्वर्ण जीता। पंजाब, महाराष्ट्र और राजस्थान ने भी एक-एक स्वर्ण जीता।

रोड साइकिलिंग

लड़कों का व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (30 किमी) - 1. रमन (हरियाणा) 39.39.431 मिनट, 2. खेता राम चीगा (राजस्थान) 39.57.423 मिनट, 3. अक्षर त्यागी (दिल्ली) 41.23.540 मिनट

लड़कों का व्यक्तिगत रेड रेस (100 किमी) -1. केदार पटेल (गुजरात) 3.02.01.496, 2. अर्थव पाटिल (केरल)3.02.01.562,3. अल्ताफ आदिल (जेएंडके) 3.02.01.734

लड़कियों का व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (20 किमी) - 1. पूजा डानोले (महाराष्ट्र) 36.01.745 मिनट, 2. अपूर्वा गोरे (महाराष्ट्र) 336.07.838 मिनट, 3. रवीना बिश्नोई (राजस्थान) 36.11.558 मिनट

लड़कियों का व्यक्तिगत रेड रेस (60 किमी) -1. अक्षरा थामस (केरल) 2.13.48, 2. पूजा डानोले (महाराष्ट्र) 2.13.48,3. भावना पाटिल (कर्नाटक) 2.13.49