Khelo India Youth Games: बॉक्सिंग के पदक विजेताओं पर एक नज़र

Khelo India Youth Games - Boxing
Khelo India Youth Games - Boxing

Khelo India Youth Games में मेजबान मध्य प्रदेश ने बाक्सिंग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत व सात कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। वहीं हरियाणा ने 8 स्वर्ण, 5 रजत व 2 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीता। महाराष्ट्र ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ 6 पदक जीते। मणिपुर ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित सात पदक जीते। राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली और पंजाब ने भी एक-एक स्वर्ण पदक जीता।

भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में बाक्सिंग चैपियनशिप के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के 60-63.5 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में मप्र के योगेश्वर दत्त ने मणीपुर के सी मोइरैमगथ्म को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अरूणाचल प्रदेश के पक्वा ताव व उत्तराखंड की भुवनेश्वर ने कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में एक स्वर्ण मलिका मोर ने मप्र को दिलाया। मलिका मोर ने 45- 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की भावना शर्मा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की आंचल शुक्ला व दिल्ली की संजना ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा बालक वर्ग में आयुष यादव को 71- 75 भार वर्ग में हरियाणा के दीपक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के तेजस्वी व मणीपुर के राहुल सिंह ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 51- 54 भार वर्ग के फाइनल में मप्र के रुद्रजीत सिंह को हरियाणा के अशीष के हाथों हार का सामना करना पड़ा और रजत से संतोष करना पड़ा।

50- 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में मप्र की कैफी को महाराष्ट्र की देविका घोरपड़े ने हराकर स्वर्ण पदक जीता। मप्र के लिए बालिका वर्ग में विनती ने 70- 75 किग्रा में रजत पदक जीता, उन्हें फाइनल में हरियाणा की मुस्कान ने हराया। इसके अलावा बालक वर्ग में अभिषेक तोमर ने 63.5- 67 भार वर्ग में कांस्य, प्रशांत खटाना ने 67- 71 भारव वर्ग में तथा ऋषभ सिकरवार 75- 80 किग्रा में कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में खुशी सिंह ने 60- 63 में कांस्य, भूमि सिंह ने 54- 57 में कांस्य व राधिका जाटव ने 48- 50 कांस्य पदक जीता।

Edited by Prashant