अपने भारतीय ओलंपियन को जानें: रानी रामपाल (हॉकी)

रियो ओलंपिक्स 2016 में हिस्सा लेनेवाली महिलाओं की हॉकी टीम की सादस्य है रानी रामपाल। 21 साल की रानी ने सबसे कम उम्र में महिला हॉकी टीम में जगह बनाई, जब 2010 विश्व कप में उन्होंने 15 साल की उम्र में हिस्सा लिया। ये रही रानी रामपाल के बारे में 10 बातें:

Ad
  1. रानी रामपाल का जन्म 4 दिसंबर, 1994 को हरयाणा के शाहाबाद में हुआ था। वें एक गरीब परिवार से हैं और उनके पिता गाड़ी खींचने का काम किया करते थे।
  2. साल 2003 में 9 साल की उम्र में उन्होंने हॉकी खेलना शुरू किया और शाहाबाद हॉकी अकैडमी में ट्रेनिंग की।
  3. द्रोणाचार्य पुरुस्कार विजेता बलदेव सिंह से उन्होंने खेल के गुण सीखें।
  4. जब रानी ने प्रोफेशनल स्तर पर हॉकी खेलना शुरू किया तब खेल की एक NGO गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन ने उन्हें मौद्रिक और गैर मौद्रिक सहायता दी। इस संस्था ने उन्हें उनके सपने पूरे करने में मदद की, जिसे शायद रानी के परिवार को पूरे करने में कठिनाई होती।
  5. साल 2009 में रूस में आयोजित चैंपियंस चैलेंज टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने में मदद की। उस टूर्नामेंट में उन्होंने चार गोल किये और उन्हें "टॉप गोल स्कोरर" और "यंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट" चुना गया।
  6. साल 2010 में उन्हें महिलाओं के FIH ऑल स्टार्स टीम और एशियाई हॉकी फेडरेशन की ऑल स्टार टीम में शामिल किया गया था। उसी समय उन्होंने 2010 के कामनवेल्थ खेल और एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था और टीम चौथी आई थी।
  7. साल 2010 में कैनडा में हुए विश्व कप में हिस्सा लेनेवाली सबसे छोटी उम्र की खिलाडी बनाई। 15 साल की उम्र में उन्होंने 7 गोल किये और टीम का स्थान 9 वां रहा। 1978 के बाद पहली बार हॉकी टीम ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर रही है।
  8. विश्व कप 2010 में रानी ने सबसे ज्यादा गोल किये और उन्हें "बेस्ट यंग प्लयेर ऑफ़ द टूर्नामेंट" से नवाजा गया।
  9. 2013 जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम तीसरी आई थी और रानी भी उस टीम का हिस्सा थी। वहां पर उन्हें "प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट" चुना गया।
  10. 2014 में उन्हें FICCI कमबैक ऑफ़ द ईयर चुना गया।
लेखक: तेजस, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications