What Manika Batra Does To Keep Herself Cool: भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा देश की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। देश दुनिया भर में इस खिलाड़ी के लाखों- करोड़ों फैंस हैं। फैंस भी अपने फेवरेट खिलाड़ी की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इसी कड़ी में आज आपको मनिका बत्रा की लाइफ से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताएंगे कि मनिका बत्रा अपने गुस्से को शांत रखने के लिए क्या करती हैं।मनिका बत्रा खुद को शांत रखने के लिए करती हैं यह काममनिका बत्रा हाल ही में एक इंटरव्यू का हिस्सा बनी थीं। जिसमें उनसे उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए गए। उनकी बायोपिक से जुड़ा सवाल हो या फिर उनके खेल के बारे में, मनिका बत्रा ने अपने हर सवाल का बखूबी जवाब दिया। इंटरव्यू के दौरान मनिका बत्रा से पूछा जाता है कि आपको मोती बहुत पसंद हैं क्या? आपने इयररिंग,हाथों में रिंग, पैरों की जूती में मोती पहना हुआ है, इतने सारे मोती पहने की वजह क्या है। View this post on Instagram Instagram Postक्या आप खुद को शांत रखने के लिए यह मोती पहनती हैं। इस पर मनिका बत्रा कहती हैं कि हां मुझे पसंद भी है और मैं खुद को शांत रखने और अपना गुस्से को शांत रखने के लिए मोती पहनती हूं। मनिका बत्रा अपने गुस्से के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि मुझे गुस्सा आता है तो मैं रोने लगती हूं, खुद परेशान हो जाती हूं।वहीं मनिका बत्रा से इस दौरान उनके संडे रुटीन के बारे में पूछा जाता है तो मनिका बत्रा इस पर कहती हैं कि मैं संडे रुटीन को अपने सारे पेडिंग काम करती हूं। मैं संडे को आईस बाथ जरुर लेती हूं, मुझे आइस बाथ लेना बहुत पसंद हैं। वहींं मनिका बत्रा ने इंटरव्यू के दौरान अपने खेल और मैदान से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया।मनिका बत्रा को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से किया जा चुका है सम्मानितमनिका बत्रा ने भारत की सबसे सफल टेबल टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड (2018 गोल्डकोस्ट), एक सिल्वर (2018 गोल्डकोस्ट) और एक ब्रॉन्ज मेडल (2018 गोल्डकोस्ट) जीता है। इसके अलावा 2018 में जर्काता में हुए एशियन गेम्स में भी उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनिका बत्रा एशियन कप में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी थी। साल 2020 में उन्हें मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।