स्मृति मंधाना और मनु भाकर के बाद मनिका बत्रा को मिली ‘नेशनल क्रश’ की उपाधि, देखें खूबसूरत तस्वीरें

मनिका बत्रा
मनिका बत्रा की तस्वीर (photo credit: instagram/manikabatra.15)

Table Tennis Athletes Manika Batra : हाल ही में पेरिस ओलंपिक के दौरान टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में मनिका बत्रा ने इतिहास रचा था। वह ओलंपिक इतिहास में टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

मनिका बत्रा को ब्यूटी विथ ब्रेन खिलाड़ी कहना गलत नहीं होगा। वह अपने खेल में जितना माहिर हैं उतना ही वह खूबसूरती में भी आगे हैं। सोशल मीडिया पर मनिका बत्रा की खूबसूरती के चर्चे अक्सर होते रहते हैं। मनिका भारत की सबसे खूबसूरत एथलीट्स में से एक हैं। वहीं अब स्मृति मंधाना और मनु भाकर के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मनिका बत्रा को नेशनल क्रश घोषित कर दिया है। इसी कड़ी में देखें मनिका बत्रा की खूबसूरत तस्वीरें।

मनिका बत्रा भारत को टेबिल टेनिस में रिप्रजेंट करती हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान मनिका अपने नेल पेंट को लेकर सुर्खियों में आईं थीं।

दरअसल मनिका ने अपने नेल्स पर आर्ट कराई थी। यह कोई मामूली नेल आर्ट नहीं थी, उन्होंने नाखूनों पर तिरंगे की नेल आर्ट कराई थी। इसके अलावा ओलंपिक की नेट आर्ट कराई थी। उन्होंने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी और अपने देश के लिए किए पोस्ट के कैप्शन पर दिल की बात लिखी थी। उन्होंने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिन किया हुआ है।

मनिका बत्रा के इस नेल आर्ट के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूछा था। मनिका बत्रा बेहद सुंदर और ग्लैमरस एथलीट हैं। देश भर में मनिका बत्रा की अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग हैं, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके करीब 632K फॉलोअर्स हैं।

आपको बता दें कि मनिका बत्रा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 2 गोल्ड मेडल सहित चार मेडल जीते थे। वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में मनिका बत्रा ने एकल में राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने वाली पहली भारत के इतिहास में पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थीं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications