अपने भारतीय ओलम्पियन को जानें: मनप्रीत कौर (शॉट पुटर)

पंजाब की रहने वाली मनप्रीत कौर रेलवे की तरफ से खेलती हैं और उन्होंने हाल ही में 18 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है। 55वें राष्ट्रीय ओपन ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में मनप्रीत ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर रियो का टिकट भी कटवाया। पटियाला के सहुली गाँव की रहने वाली कौर डीजल लोकोमोटिव मॉडर्नाइजेशन में काम कर रही हैं। पटियाला में भारतीय रेल का इंजन बनने का काम होता है। इससे पहले मनप्रीत ने साल 2010 में दिल्ली के कामनवेल्थ खेलों में हिस्सा लिया था। जिसके बाद उन्होंने खेल से दूरी बना ली थी। इस दौरान उन्होंने 7 साल से उन्हें कोचिंग दे रहे करमजीत से शादी करके 3 साल बाद एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके चार साल की परवरिश के बाद उन्होंने दोबारा खेल के मैदान में उतरने का प्लान बनाया। जिससे वह अपने देश का मान बढ़ा सकें। कौर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लम्बा अनुभव है। साल 2007 में केज गणराज्य के ओस्ट्रावा में हुए आईएएएफ यूथ चैंपियनशिप में कौर ने शॉट पुट में 9 वां स्थान हासिल किया था। कौर ने साल 2006 में 14.49 का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जो अभी भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। वह खुशबीर के बाद दूसरी ऐसी महिला हैं, जिन्होंने रियो ओलंपिक में क्वालीफाई किया है। खुशबीर ने 20 किमी वाक में क्वालीफाई किया है। कौर का पिछला सबसे अच्छा प्रदर्शन 16.39 का था। जो उन्होंने दिल्ली राष्ट्रीय ओपन में किया था। जहाँ वह 18 मीटर तक पहुँच गयीं थीं। 17.96 मीटर तक फेंककर उन्होंने 18 साल पुराना हरबंस कौर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 1997 में ये रिकॉर्ड(17.43) था। इस स्वर्ण पदक के बाद उन्होंने तीन गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने इसी रिकॉर्ड के चलते ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी कर लिया था। कौर के कोच और पति करमजीत ने उनकी मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनसे ओलंपिक में उम्मीद जतायी है। जो शॉटपुटर के लिया लम्बे समय से सपना बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शॉट पुटर 20 मीटर का मार्क हासिल कर लेते हैं। ऐसे में उनका मुख्य लक्ष्य इस लेवल को हासिल करना है। वह मैडल जीतने की रेस में आ सकती हैं। इस प्रतिभावान एथलीट से काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में वह इस बार ओलंपिक में भारत के लिए डार्क हॉर्स साबित हो सकती हैं। एक तरफ जहाँ इंदरजीत सिंह से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में मनप्रीत पदक जीतकर अचानक सफलता की ऊंचाई हासिल कर सकती हैं। जिससे वह पूरी दुनिया में चमक सकती हैं। हाल का प्रदर्शन देखते हुए उनसे ऐसी उम्मीद लगायी जा सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications