मनु भाकर बन गईं मॉडल! रैम्प वॉक से बिखेरा जलवा; कहा-  यह अद्भुत अनुभव था

मनु भाकर
मनु भाकर की तस्वीर (photo credit: x.com/imrahultrehan)

Manu Bhaker Ramp Walk video: ओलंपिक पदक विजेता शूटर मनु भाकर ने पेरिस में धमाल मचाया था और देश का नाम रोशन किया था। पेरिस ओलंपिक के बाद से मनु भाकर चर्चा में हैं। कहीं वह मीडिया को इंटरव्यू देती हुई नजर आती हैं, तो किसी इंवेट में जलवा बिखेरती हुई दिखती हैं। मनु भाकर इसी कड़ी में अपने एक और अंदाज से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

हाल ही में मनु भाकर लैकमे फैशन वीक में हिस्सा लिया। मनु ने इस फैशन शो में जिस तरह से हिस्सा लिया और रैंप वॉक किया। यह भारतीय खेलों और फैशन की दुनिया के बीच की कड़ी को भी दर्शाता है। मनु ने शो में खूबसूरत आउटफिट पहना था, जिसे खासतौर पर इस इवेंट के लिए डिज़ाइन किया गया था। मनु का यह रैंप वॉक सुर्खियों में हैं। हाल ही में कई मैगजीन के कवर पेज के लिए भी मनु ने फोटोशूट करवाया था। इन सबको देख यह कहना गलत नहीं होगा कि क्या अब मनु मॉडल बन गई हैं?

रैंप वॉक से बिखेरा जलवा

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने लैकेमे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इस दौरान मनु भाकर ने बहुत सुंदर आउटफिट पहना हुआ था। मनु इस लुक में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। बता दें कि मनु के आउटफिट को लैकमे फैशन वीक के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया था। रैंप वॉक के बाद मनु ने अपने अनुभव के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'यह अद्भुत अनुभव था, हालांकि मैं काफी घबराई हुई थीं। यह अद्भुत और खुशनुमा अनुभव था। मैंने हमेशा टीवी पर यह देखा था और मैं यहां वॉक कर रही थी।

पेरिस ओलंपिक में जीता था कांस्य पदक

22 वर्षीय मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य और फिर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ मनु एक ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन चुकी हैं।

बता दें कि मनु भाकर ने 2020 में टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। लेकिन उस ओलंपिक में उनकी पिस्टल खराब हो गई थी जिसकी वजह से वह मेडल नहीं जीत पाई थी। टोक्यों ओलंपिक की हार से मनु निराश हुई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा से मेहनत की और पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचा और देश ही नहीं विदेश में भी अपना नाम किया।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
App download animated image Get the free App now