Paris Olympics 2024 में अब इस खिलाड़ी के पास है इतिहास बनाने का मौका, मनु भाकर और पीवी सिंधू की लिस्ट में होंगे शामिल

Doha Diamond League 2024 - Source: Getty
नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में रच सकते हैं इतिहास

Neeraj Chopra Could Make History : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। भारत ने तीन मेडल जरूर जीते हैं लेकिन कई सारे दिग्गज एथलीट्स को निराश होना पड़ा है। बैडमिंटन में पीवी सिंधू इस बार मेडल नहीं ला पाईं। मेंस डबल्स में चिराग और सात्विक की जोड़ी को निराश होना पड़ा। इसके अलावा निखत जरीन और मनिका बत्रा जैसी एथलीट ने भी निराश किया।

भारत के परफॉर्मेंस को देखते हुए ऐसा लगता है कि जैसे इस बार 7 मेडल का आंकड़ा भी क्रॉस नहीं हो पाएगा। हालांकि अभी भी कुछ एथलीट्स ऐसे हैं जो भारत को मेडल दिला सकते हैं। भारत के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा हैं। उनसे भारत को कम से कम गोल्ड मेडल की उम्मीद जरूर है और उनके अंदर ऐसा करने की पूरी क्षमता है।

नीरज चोपड़ा दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय एथलीट बन सकते हैं

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान इतिहास रचा था। उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार भी उनके ऊपर हर एक भारतीय फैंस की निगाह है। अगर नीरज चोपड़ा ने इस बार भी गोल्ड मेडल जीता तो फिर वो एक नया इतिहास रच देंगे। नीरज चोपड़ा भारत के ओलंपिक इतिहास में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर दुर्भाग्यवश नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल नहीं जीत पाते हैं और केवल सिल्वर या ब्रॉन्ज ही जीतते हैं, तब भी उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

नीरज चोपड़ा अगर एक और मेडल जीतते हैं तो फिर ओलंपिक इतिहस में दो मेडल जीतने वाले भारत के चौथे एथलीट बन जाएंगे। इससे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधू और मनु भाकर ने ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम किए हैं। अब इस लिस्ट में नीरज चोपड़ा का नाम भी जुड़ सकता है। नीरज चोपड़ा भी ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने अभी तक जैवलिन थ्रो में कई सारे पदक अपने नाम किए हैं। उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए हैं और ओलंपिक में पदक के मजबूत दावेदारों में से एक हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now