अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं नीता अम्बानी

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अम्बानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। नीता अम्बानी इस समिति में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। अगस्त के पहले हफ्ते में रिओ ओलंपिक खेलों से ठीक पहले होने वाले चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद नीता अम्बानी इस समिति की स्थायी सदस्य हो जाएंगी। नए नियमों के मुताबिक वो 70 साल की उम्र तक बोर्ड में तरह सकती हैं। खेल के क्षेत्र में नीता अम्बानी काफी जाना पहचाना चेहरा है और देश में फुटबॉल, बास्केटबॉल और टेनिस के विकास के लिए उन्होंने काफी सारे कार्यक्रम चलाए हुए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और IMG ग्रुप के द्वारा लाखों बच्चों को इन कार्यक्रम से फायदा हो रहा है। इसके अलावा क्रिकेट में भी वो काफी सक्रीय हैं। नीता अम्बानी के इतने सारे काम को काफी सराहा भी गया है और इसका एक उदाहरण ये है कि उन्हें ओलंपिक समिति में शामिल किया गया। अपने इस चयन के बाद नीता अम्बानी ने कहा," ये मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मेरा नाम शामिल करने के लिए मैं अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की शुक्रगुजार हूँ। मेरा मानना है कि खेलों के कारण कल्चर और जनरेशन के बीच के दूरी को कम करता है। मैं IOC में शामिल होकर खेलों के विकास में अपना पूरा योगदान दूँगी।" नीता अम्बानी के इस चयन के बाद ट्विटर पर कई जानी मानी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications