Olympics में भारतीय हॉकी का इतिहास

Hockey - Olympics
Hockey - Olympics

हॉकी में ओलंपिक पदक के लिए भारत का 41 साल का लंबा इंतजार ख़त्म हो गया। पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया। हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीते के बाद भारत में हर ओर ख़ुशी का माहौल है। बता दें कि 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ओलंपिक में भारत का यह पहला पोडियम फिनिश था। ये भारत का तीसरा कांस्य और कुल मिलाकर 12वां हॉकी पदक था। 8 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य पदक।

आइये एक नज़र भारतीय हाॅकी टीम के ओलंपिक पदक तालिका पर डालते हैं

1. 1928, एम्सटर्डम ओलंपिक: गोल्ड

भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

2. 1932, लॉस एंजिल्स: गोल्ड

भारत ने USA को 24-1 से हराया. ये ओलंपिक इतिहास में हॉकी में जीत का सबसे बड़ा अंतर था।

3. 1936, बर्लिन: गोल्ड

1936 में बर्लिन में घरेलू दर्शकों के सामने जर्मनी को 8-1 से हराकर ओलंपिक में स्वर्ण की हैट्रिक पूरी की थी।

4. 1948, लंदन: गोल्ड

आजादी के बाद ओलंपिक में यह भारत का पहला पदक था।

5. 1952, हेलसिंकी: गोल्ड

भारत ने मेगा इवेंट में अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीता।

6. 1956, मेलबर्न: गोल्ड

पड़ोसी देश पाकिस्तान को 1-0 से हराकर एक और स्वर्ण पदक जीता।

7. 1960, रोम: सिल्वर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस बारे रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा था।

8. 1964, टोक्यो: गोल्ड

पाकिस्तान को हराकर ओलंपिक में अपना सातवां स्वर्ण पदक जीता था।

9. 1968, मेक्सिको सिटी: कांस्य

तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में भारत ने पश्चिम जर्मनी को हराया था और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

10. 1972, म्यूनिच: कांस्य

भारत ने नीदरलैंड्स को हराकर दूसरा कांस्य पदक जीता था।

12. 1980, मॉस्को: गोल्ड

भारत ने फाइनल में स्पेन को हराकर ओलंपिक में अपना 8वां स्वर्ण पदक हासिल किया था।

12.2021, टोक्यो: कांस्य

भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में अपना 12वां पदक हासिल किया।

ख़ुशी की बात ये है कि इस बार पुरुष और महिला हॉकी दोनों टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंची। भारत की हॉकी पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल के बेल्जियम के हाथों हार गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को ज़बरदस्त पटखनी दी और टोक्यो में हमें पांचवां पदक दिलाया। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक तालिका के बारे में बात करें तो अब तक हमारे खिलाड़ी 5 पदक अपने नाम कर चुके हैं। इस सूची में 2 और पदकों का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो इस देश के ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा पदक होगा। इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में इंडिया ने 6 मेडल पर अपना कब्जा जमाया था।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़