टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिग्गज का Paris Olympics 2024 में दिखेगा जलवा, इस बार गोल्ड मेडल पर होगी नजर

पेरिस ओलंपिक में पैडी अपटन (Photo Credit - @PaddyUpton1/Getty)
पेरिस ओलंपिक में पैडी अपटन (Photo Credit - @PaddyUpton1/Getty)

India at Paris Olympics 2024 : भारतीय क्रिकेट टीम ने 2011 में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में कई सारे खिलाड़ियों का योगदान रहा था। इसके अलावा हेड कोच गैरी कर्स्टन को भी काफी ज्यादा श्रेय दिया जाता है। जब भारत ने वर्ल्ड कप 2011 का टाइटल जीता था, तब टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। अब एक बार फिर पैडी अपटन भारत की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि इस बार वो क्रिकेट टीम में नहीं बल्कि हॉकी टीम का हिस्सा हैं। पैडी अपटन को पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम का मेंटल कंडीशनिंग कोच नियुक्त किया गया है।

Ad

पैडी अपटन के पास कोचिंग का काफी अनुभव है। भारतीय टीम के साथ काम करने के अलावा वो आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी और राहुल द्रविड़ की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। पैडी अपटन अब भारतीय हॉकी टीम के साथ काम कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान वो टीम इंडिया के मेंटल कंडीशनिंग कोच हैं।

पैडी अपटन ओलंपिक समारोह के दौरान भारतीय दल के साथ दिखे

पैडी अपटन को पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान भारतीय दल के साथ देखा गया। वो टीम इंडिया के साथ ओपनिंग समारोह में शामिल हुए और इस दौरान उनके हाथ में भारत का झंडा भी था।

Opening Ceremony - Olympic Games Paris 2024: Day 0 - Source: Getty
Opening Ceremony - Olympic Games Paris 2024: Day 0 - Source: Getty
Ad

आपको बता दें कि पैडी अपटन के पास कोचिंग काफी ज्यादा अनुभव है। मेंटल कोच के तौर पर वो काफी ज्यादा सफल रहे हैं। पेरिस ओलंपिक के दौरान उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है। भारतीय हॉकी टीम के साथ पैडी अपटन वही काम कर सकते हैं, जिस तरह का कारनामा उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ किया था।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी अभियान का आगाज

भारतीय टीम हॉकी में अपने अभियान का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों के बीच भारतीय समयानुसार आज रात 9 बजे के बाद मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया चाहेगी कि जीत केसाथ आगाज किया जाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications