Asia Cup का हुआ ऐलान, पाकिस्तान की टीम करेगी भारत का दौरा; खेले जाएंगे कई धमाकेदार मुकाबले

हॉकी एशिया कप (Photo Credit - @Nalanda_index)
हॉकी एशिया कप (Photo Credit - @Nalanda_index)

Pakistan to Travel India for Asia Cup : एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। भारत इस बार एशिया कप की मेजबानी करेगा और खास बात यह है कि पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। हम बात कर रहे हैं हॉकी एशिया कप की जो इस साल अगस्त-सितंबर में खेला जाएगा। हॉकी एशिया कप का आयोजन 29 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक राजगीर, बिहार में होगा। बड़ी अपडेट यह है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत का दौरा करेगी।

Ad

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान को लेकर काफी विवाद चलता रहता है। हाल ही में टीम इंडिया ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने से इंकार कर दिया था। भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वहां पर नहीं जाने का फैसला किया था। इसी वजह से टीम इंडिया के मुकाबले दुबई में खेले गए थे। भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे और चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किया था।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी पाकिस्तान ने किया था भारत का दौरा

हालांकि हॉकी में पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा करती है। साल 2013 में भी एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आई थी। हालांकि उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था और टीम पांचवें स्थान पर रही थी। पाकिस्तान टीम के भारत आने को लेकर हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप टर्की ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मैच दुनिया में कहीं भी हो, वो हमेशा एक्साइटिंग होता है। साल 2023 में जब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ था तब भी दोनों टीमों ने बेहतरीन मैच खेला था। इस बार भी मैं उम्मीद करता हूं कि उसी तरह का मुकाबला होगा।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट में जापान, साउथ कोरिया, चाइना और मलेशिया की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications