नीरज चोपड़ा के जन्मदिन पर बॉर्डर पार से आया प्यार भरा संदेश, पाकिस्तानी दोस्त ने कही बड़ी बात

The Olympic Games-Paris 2024 - Source: Getty
The Olympic Games-Paris 2024 - Source: Getty

Arshad Nadeem wished Neeraj Chopra on his birthday: जब भी जैवलिन खेल की बात होती है, तो हर किसी की जुबां पर नीरज चोपड़ा का ही नाम आता है। नीरज चोपड़ा ही वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने जैवलिन थ्रो खेल से हर भारतवासी को परिचित कराया है। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। वह जैवलिन में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय प्लेयर हैं। नीरज चोपड़ा आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 में हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ था। वह आज 27 साल के हो गए हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ओलंपिक के अलावा वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल भी जीत चुके हैं।

Ad

नीरज ने साल 2012 और साल 2014 में कई नेशनल टूर्नामेंट्स जीते और इससे उनके खेल के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें साल 2016 में भारतीय सेना में भर्ती किया गया। वह फिलहाल सूबेदार मेजर के पद पर नियुक्त हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। 27 साल की उम्र में नीरज चोपड़ा ने अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। आज के इस खास मौके पर हर कोई उन्हें बर्थडे विश कर रहा है, चाहें वह फैंस हो या फिर उनके साथी खिलाड़ी। इस खास मौके पर नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को दी जन्मदिन की बधाई

पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और नीरज चोपड़ा के दोस्त अरशद नदीम ने आज के इस खास मौके पर एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने नीरज चोपड़ा को बर्थडे विश करते हुए लिखा कि "मेरे दोस्त और साथी एथलीट को जन्मदिन की शुभकामनाएं आपको खुशी, सफलता, बेहतर स्वास्थ्य और खुशी से भरे साल की शुभकामनाएं। आपके पास आगे एक अद्भुत जीवन हो सकता है!"

याद दिला दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर देश को गौरान्वित किया था। वहीं इस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम पहले स्थान पर रहे और नीरज दूसरे। अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो किया था। जबकि नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 रहा था। भले ही पाकिस्तान और भारत के रिश्ते सही ना हो लेकिन उस वक्त अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा की मां के बयान ने हर भारतवासी का दिल जीत लिया था। उस वक्त नीरज की मां ने कहा था कि दोनों उसी के बेटे हैं चाहें नीरज गोल्ड जीतें या अरशद नदीम। वह बहुत खुश हैं। अरशद की मां ने भी नीरज चोपड़ा को बेहतरीन खिलाड़ी बताया था।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications