भारत के लिए खास रहा Paris Olympics 2024 का दूसरा दिन, मनु भाकर ने खोला खाता; सिंधु, निकहत, मनिका ने बढ़ाई पदक की उम्मीद

vishal
Shooting - Olympic Games Paris 2024: Day 2 - Source: Getty
Shooting - Olympic Games Paris 2024: Day 2 - Source: Getty

Paris Olympics 2024 2nd Day: पेरिस ओलंपिक 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए बेहद खास और यादगार दिन रहा है। दूसरे भारत के खाते में एक मेडल आया। दूसरे दिन भारत के लिए मेडल का खाता खुल गया। भारत को दूसरे दिन पहला मेडल मनु भाकर ने दिलाया है। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थआन हासिल करके कांस्य पदक अपने नाम किया। 22 वर्षीय मनु भाकर ने कुल 221.7 अंक हासिल किए।

Ad

अपने अंतिम चार शॉट में मनु ने क्रमश: 10.1,10, 10.1, 10.3 अंक बनाए थे। पूरा देश अब मनु को इस उपलब्धि के शुभकानाएं दे रहा है। पीएम मोदी ने भी मनु को ट्वीट करके शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर भी मनु भाकर को शुभकामनाएं देने से पीछे नहीं हटें।

Ad

दूसरे दिन इन खिलाड़ियों ने जीते अपने-अपने मैच

1. पीवी सिंधु

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के लिए भी पेरिस ओलंपिक 2024 का दूसरा दिन खास रहा है। दूसरे दिन महिला सिंगल्स बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने जीत के साथ पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत की। पीवी सिंधु ने इस मैच को महज 27 मिनट में ही खत्म करके जीत लिया था। महिला सिंगल्स के ग्रुप मुकाबले में पीवी सिंधु का मुकाबला मालदीव की फथीमथ नब्बाह अब्दुल रज्जाक के साथ हुआ। इस मैच को पीवी सिंधु ने 21-9, 21-6 से जीत लिया था। इसके साथ ही सिंधु ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। भारत को पीवी सिंधु से भी पदक की उम्मीद है।

2. निखत जरीन

पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन भारतीय महिला मुक्केबाज निखत जरीन ने भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। महिलाओं की 50 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में निखत ने जीत हासिल की। निखत का मुकाबला महिलाओं की 50 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में जर्मनी की क्लोएस्टजर मैक्सी कैरिना से हुआ। इस मैच को निखत ने 5-0 से से जीतक प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

3. मनिका बत्रा

भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने भी दूसरे दिन जीत दर्ज करके पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत की है। महिला एकल मैच में मनिका का मुकाबला ब्रिटेन की अन्ना हर्से के साथ हुआ। इस मैच को मनिका ने 11-8 12-10 11-9 9-11 11-5 जीतकर दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। मनिका ने इस मैच को 41 मिनट में जीत लिया था। 31 जुलाई को मनिका का मुकाबला फ्रांस की प्रीथिका पवाडे के साथ होगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications