Paris Olympics में हिस्सा लेने से पहले भारतीय खिलाड़ी का परिवार संग हुआ कार एक्सीडेंट, माँ को लगी गम्भीर चोट

vishal
2022-04-05 Trust Golf Asian Mixed Cup - Source: Getty
भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर पेरिस ओलंपिक 2024 में 7 अगस्त से लेंगी हिस्सा

Paris Olympics 2024 Diksha Dagar: पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन भारत को एक बड़ा झटका लगा, जब एक खिलाड़ी की पेरिस में कार एक्सीडेंट की खबर सामने आई। बता दें, ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और उनके परिवार का पेरिस में कार एक्सीडेंट हो गया। दीक्षा डागर के एक्सीडेंट की खबर सुनकर भारतीय फैंस को झटका भी लगा, क्योंकि दीक्षा को 7 अगस्त को अपना मैच खेलना है।

कार में मौजूद था दीक्षा परिवार

जानकारी के मुताबिक दीक्षा के साथ कार में उनके माता-पिता और भाई भी मौजूद थे। दीक्षा के पिता कर्नल डागर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दीक्षा बिल्कुल ठीक हैं और वे अपने मैच में हिस्सा भी लेंगी, जबकि दीक्षा की मां को रीड की हड्डी में चोट आई है। जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीक्षा की मां अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी। आगे की जांच के बाद पता चलेगी की उनकी चोट कितनी गंभीर है।

इंडिया हाउस में एक समारोह से लौट रहा था डागर परिवार

जानकारी के अनुसार दीक्षा और उनकी फैमिली इंडिया हाउस में एक समारोह से वापस लौट रहे थे। जहां रास्ते में एक वाहन उनकी कार को टक्कर मार दी थी। जिसके चलते ये हादसा हुआ। सूत्रों के अनुसार दीक्षा की कार रोड क्रॉस कर ही रही थी कि तभी रेड लाइट हो गई। बगल में एक एंबुलेंस भी खड़ी थी। एंबुलेंस के दूसरी तरफ एक और कार खड़ी थी जो दीक्षा की कार के ड्राइवर को नहीं दिखी, जिसके चलते कार ने साइड से टक्कर मार दी।

दीक्षा खेलेंगी अपना दूसरा ओलंपिक

बात दें. दीक्षा डागर अपना दूसरा ओलंपिक खेलने वाली है। पेरिस ओलंपिक 2024 में दीक्षा का पहला मैच 7 अगस्त को होने वाला है। महिलाओं की ये प्रतियोगित 7 अगस्त से 10 अगस्त तक चलने वाली है।

इस दौरान पेरिस ओलंपिक 2024 में चार भारतीय गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें महिलाओं में दीक्षा डागर और अदिति अशोक शामिल हैं। जबकि पुरुषों में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर होंगे। भारत की उभरती हुई गोल्फर खिलाड़ी दीक्षा डागर ने लेडीज यूरोपियन टूर इवेंट में भी खिताब जीता था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now