Paris Olympics 2024: भारत को मिले 6 मेडल, देखें पूरी पदक तालिका

Paris Olympics 2024 Medal Table Updates
Paris Olympics 2024 Medal Tally

Paris Olympics 2024 Medal Tally Updates: पेरिस ओलंपिक 2024 का जोश अपने चरम पर है। भारत को नीरज चोपड़ा से एकमात्र गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन वो नहीं हो पाया, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सभी भारतीयों की उम्मीदें तोड़ दी। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92 मीटर से ऊपर का थ्रो किया और ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। हालांकि, नीरज ने देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। वहीं शुक्रवार रात रेसलर अमन सेहरावत ने ब्रॉन्ज जीतते हुए देश को छठा मेडल दिलाया।

आपको बता दें कि भारत के लिए मनु भाकर ने पहला मेडल दूसरे दिन जीता था। चौथे दिन भी मनु ने अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिक्स्ड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। छठे दिन भारत को तीसरा मेडल मिला और यह भी शूटिंग में आया था। भारत के स्वप्निल कुशाले ने देश के नाम तीसरा ब्रॉन्ज किया था। वहीं भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंचकर देश का चौथा मेडल पक्का किया था। लेकिन उनके डिस्कवालीफाई होने के बाद भारत के हाथ से चौथा मेडल फिसल गया। वहीं भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज जीतकर देश को चौथा मेडल दिला दिया था। देखें मेडल टैली का ताजा अपडेट:–

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्यकुल
1चीन40272491
2यूएसए394442125
3जापान20121345
4ऑस्ट्रेलिया18191653
5फ्रांस16252263
6नीदरलैंड1571234
7ग्रेट ब्रिटेन14
222965
8साउथ कोरिया1391032
9इटली12131540
10जर्मनी1213833
71भारत 0156

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
App download animated image Get the free App now