Paralympics 2024: भारत के एथलीट्स का कमाल, झोली में आया 20वां मेडल; रच दिया इतिहास 

Neeraj
पेरिस पैरालंपिक में अब तक भारत ने जीते 20 पदक
पेरिस पैरालंपिक में अब तक भारत ने जीते 20 पदक

India's Position in Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय एथलीट्स ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सोमवार को आठ और मंगलवार को पांच पदक अपने नाम किए। इस पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या 20 हो चुकी है। भारत के एथलीट्स की कोशिश इस बार खेलों में 25 मेडल जीतने की है और वो अपने लक्ष्य को हासिल करने में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे।

बता दें कि पेरिस पैरालंपिक के पांचवें दिन भारतीय एथलीट्स ने हाई जंप, जेवलियन थ्रो और 400 मीटर रेस में कुल पांच पदक हासिल किए। पैरालंपिक में ये पहली बार है, जब भारत ने 20 पदक जीतने में सफलता हासिल की है। पैरालंपिक के एक इवेंट में भारत का सबसे ज्यादा मेडल जीतने का पिछला रिकॉर्ड 19 था, जो उसने टोक्यो पैरालंपिक (2022) में बनाया था।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के मेडल का खाता अवनि लेखरा से खुला था। उन्होंने निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीता था और सातवें दिन भी कई पदक आने की पूरी उम्मीद है। इस इवेंट में भारत के 84 एथलीट्स ने हिस्सा लिया है।

टोक्यो पैरालंपिक के इस रिकॉर्ड को तोडना चाहेंगे भारतीय एथलीट्स

भले ही भारत ने इस बार अपने पिछले टोक्यो पैरालंपिक के एक इवेंट में सबसे ज्यादा मेडल जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, लेकिन एक मामले में वो अभी भी पीछे चल रहे हैं। दरअसल, इस बार भारत के खाते में सिर्फ 3 गोल्ड मेडल आए हैं, जबकि टोक्यो पैरालंपिक में ये संख्या छह थी। ऐसे में भारतीय एथलीट्स की कोशिश इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने की होगी। अभी भी पेरिस पैरालंपिक के समापन में 4 दिन बाकी हैं।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स:

1. अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक (निशानेबाजी)

2. मोना अग्रवाल: कांस्य पदक (निशानेबाजी)

3. प्रीति पाल: कांस्य पदक (एथलेटिक्स)

4. मनीष नरवाल: रजत पदक (निशानेबाजी)

5. रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक (निशानेबाजी)

6. प्रीति पाल: कांस्य पदक (एथलेटिक्स)

7. निषाद कुमार: रजत पदक (एथलेटिक्स)

8. योगेश कथुनिया: रजत पदक (एथलेटिक्स)

9. नितेश कुमार: स्वर्ण पदक (बैडमिंटन)

10. मनीषा रामदास: कांस्य पदक (बैडमिंटन)

11. तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक (बैडमिंटन)

12. सुहास एलवाई: रजत पदक (बैडमिंटन)

13. राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक (तीरंदाजी)

14. सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक (एथलेटिक्स)

15. नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक (बैडमिंटन)

16. दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक (एथलेटिक्स)

17. अजीत सिंह: रजत पदक (एथलेटिक्स)

18. सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक (एथलेटिक्स)

19. शरद कुमार: रजत पदक (एथलेटिक्स)

20. मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक (एथलेटिक्स)

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now