भारत को Paris Paralympics में मिला एक और गोल्ड मेडल, प्रवीण कुमार ने हाई जंप में रचा इतिहास

भारत के प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड मेडल (Photo Credit - @mufaddal_vohra)
भारत के प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड मेडल (Photo Credit - @mufaddal_vohra)

Praveen Kumar Won Golde Meda In Mens High Jump : पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को एक और गोल्ड मेडल मिल गया है। इस बार भी एथलेटिक्स में ही भारत को मेडल मिला है। प्रवीण कुमार ने मेंस हाई जंप T64 इवेंट में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। पैरालंपिक में प्रवीण कुमार का यह अब तक का दूसरा मेडल है। उन्होंने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस बार प्रवीण कुमार ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही भारत के अब कुल 26 पदक हो गए हैं, जिनमें से 6 गोल्ड मेडल हैं।

Ad

प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर के बार को अपनी दूसरी ही कोशिश में पार कर लिया। यह उनका पर्सनल बेस्ट और नया एशियन रिकॉर्ड भी है। इसके साथ ही उन्होंने अपना गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक के दौरान 2.07 मीटर का जंप किया था और तब उन्हें रजत पदक मिला था। हालांकि इस बार उन्होंने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। शरद कुमार और मरियप्पन के बाद के बाद पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले वो तीसरे हाई जंपर हैं। शरद ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था और मरियप्पन ने कांस्य पदक जीता था। अब इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी भारत को मिल गया है।

अगर मेडल टैली की बात करें तो पेरिस पैरालंपिक में भारत को अभी तक कुल मिलाकर 26 मेडल मिल चुके हैं। भारत ने अभी तक 6 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। मेडल टैली में इस वक्त भारत 15वें पायदान पर है। हालांकि यह मेडल टैली काफी तेजी से बदलती रहती है और टीमों के स्थान भी ऊपर नीचे होते रहते हैं। ऐसे में आगे भारत की स्थिति भी चेंज हो सकती है। भारत को अभी तक सबसे ज्यादा मेडल पैरा एथलेटिक्स में मिले हैं। एथलेटिक्स में भारत ने कुल 14 मेडल जीते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पैरा बैडमिंटन है, जिसमें भारत को 5 मेडल मिले। जबकि शूटिंग पैरा स्पोर्ट में 4 पदक आए थे और दो पदक पैरा आर्चरी में मिला था। इसके अलावा एक मेडल पैरा जूडो में मिल गया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications