Rio Olympics 2016: 18 अगस्त 2016 - भारतीय एथलीटों के मुकाबलों के समय और टीवी प्रसारण की जानकारी

परिस्थिति के हिसाब से समय में फेरबदल हो सकते हैं : गोल्फ स्पर्धा : महिला व्यक्तिगत राउंड 2 भारतीय एथलीट शामिल : अदिति अशोक समय : शाम 4 बजे

Ad

रेसलिंग

स्पर्धा : महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा वर्ग, राउंड ऑफ 16 भारतीय एथलीट शामिल : बबिता कुमारी समय : शाम 6:54


बैडमिंटन

स्पर्धा : महिला सिंगल्स, सेमीफाइनल्स मैच : पीवी सिंधु vs नोजोमी ओकुहरा समय : शाम 7:30 बजे


ओलंपिक्स में आज भारत को ज्यादा स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं लेना है, लेकिन देश के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। गोल्फ में अदिति अशोक दूसरे राउंड में हिस्सा लेंगी। उन्होंने पहले दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और आज भी वह बेहतर प्रदर्शन करके फाइनल में पहुंचने की जगह पुख्ता करेंगी। बबिता कुमारी महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा रेसलिंग के राउंड ऑफ 16 में भाग लेंगी। बबिता कुमारी भारत के लिए पदक के दावेदारों में से एक हैं। वह पहला मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करना चाहेंगी। पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में नोजोमी ओकुहरा से भिड़ेंगी। वह कल जीतकर भारत के लिए पदक पक्का करना चाहेंगी। सिंधु ने प्री क्वार्टरफाइनल में उलटफेर करते हुए चीन की वांग यिहान को हराया था। उनसे एक बार फिर चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नोट : सभी मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा और हॉटस्टार।कॉम पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध है। जिन स्पर्धाओं में भारतीय एथलीट शामिल हैं, उसका प्रसारण डीडी के राष्ट्रीय चैनल पर भी होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications