Rio Olympics 2016 : आज भारतीय एथलीटों के होने वाले मुकाबलों की संपूर्ण जानकारी और टीवी प्रसारण का समय

शूटिंग स्पर्धा : पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफ़ायर्स एथलीट : गगन नारंग, अभिनव बिंद्रा समय : शाम 5:30 भारतीय समयानुसार स्पर्धा : पुरुष 10 मीटर एयर राइफल फाइनल राउंड समय : शाम 8:30 भारतीय समयानुसार

Ad

आर्चरी

स्पर्धा : महिला व्यक्तिगत राउंड ऑफ 64 (भारत vs स्लोवाकिया) एथलीट : लक्ष्मीरानी माझी (व एलेक्सांड्रा लोंगोवा) समय : शाम 7:25 भारतीय समयानुसार


फील्ड हॉकी

स्पर्धा : पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप बी- भारत vs जर्मनी) एथलीट : भारतीय पुरुष हॉकी टीम समय : शाम 7:30 भारतीय समयानुसार स्पर्धा : महिला टूर्नामेंट (ग्रुप बी- भारत vs ग्रेट ब्रिटेन) एथलीट : महिला हॉकी टीम समय : देर रात 2:30 भारतीय समयानुसार


तैराकी

स्पर्धा : महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 एथलीट : शिवानी कटारिया समय : शाम 9:30 बजे भारतीय समयानुसार स्पर्धा : पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 1 एथलीट : साजन प्रकाश समय : शाम 10:05 भारतीय समयानुसार


भारत को अभी भी पहले पदक का इंतजार है। तीन दिनों में भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जीतू राय ने अंतिम 8 में प्रवेश किया, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। इसके बाद टेनिस और टेबल टेनिस में भी खिलाड़ी प्रभावित करने में नाकाम रहे। हीना सिद्धू ने 44 शूटरों में 14वां स्थान हासिल किया और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। हॉकी टीम का प्रदर्शन अब तक ठीक रहा है। अपने ग्रुप में कमजोर मानी जाने वाली महिला टीम ने रविवार को जापान से 2-2 से मैच ड्रॉ खेला। महिला आर्चरी टीम क्वार्टरफाइनल में हार गई। अब रियो ओलंपिक्स के चौथे दिन भारतीय एथलीटों को अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लेना है। देश के राष्ट्रीय खेल की दोनों टीमों से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। आयरलैंड को 3-2 से हराने वाली भारतीय पुरुष टीम जीत का क्रम बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं महिला टीम एक बार फिर जापान के खिलाफ किए अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग और अभिनव बिंद्रा भी एक्शन में दिखेंगे। साजन प्रकाश और शिवानी कटारिया तैराकी में अपना जौहर दिखाएंगे। लक्ष्मीरानी माझी व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग लेंगी। आज भाग ले रहे एथलीटों से आगे बढ़ने की पूरी उम्मीद हैं। सटीक ड्रॉ में परिस्थिति के अनुसार फेरबदल संभव है : नोट : सभी मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा और हॉटस्टार.कॉम पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध है। जिन स्पर्धाओं में भारतीय एथलीट शामिल हैं, उसका प्रसारण डीडी के राष्ट्रीय चैनल पर भी होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications