Rio Olympics 2016, India: समापन समारोह में भारत का तिरंगा लहराएंगी साक्षी मलिक

भारत को ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक आज रियो ओलम्पिक के समापन समारोह में भारत का तिरंगा लहराने वाली हैं। रियो ओलंपिक्स की समापन समारोह की शुरुआत भारतीय समयनुसार सुबह 4.30 बजे शुरू होगी। साक्षी मलिक माराकाना स्टेडियम में होने वाले इस समारोह का हिस्सा होंगी जिसमें वह भारत के तिरंगे को लहराती दिखेंगी। रियो ओलम्पिक में देश के लिए बैडमिंटन में महिला एकल वर्ग का रजत पदक जीतने वाली पी. वी. सिंधु भारत के लिए निकल चुकी हैं। साल 2012 के लंदन कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त के रविवार शाम में बाहर होने के तुरंत बाद ही भारतीय ओलंपिक के शेफ डी मिशन राकेश गुप्ता ने ये ऐलान किया कि साक्षी मलिक ही तिरंगा लेकर जाएँगी। एक तरफ जहां भारत के बड़े बड़े दिग्गज पदक लेन में असफल रहे तो भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भारत को पहला कांस्य पदक दिलाते हुए भारत की शान बढ़ाई। साक्षी ने 58 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए रेसलिंग में पदक दिलाया। भारतीय ओलम्पिक दल के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया, "साक्षी और सिंधु हमारी पदक विजेता खिलाड़ी हैं और दोनों ही खिलाड़ियों ने स्पर्धा के दौरान गज़ब के साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। साक्षी ने रियो में हमारे पदकों का खाता खोला तो सिंधु भारत के लिए ओलम्पिक रजत पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। वास्तव में सिंधु स्वर्ण जीतने के काफी करीब तक पहुंचीं। दोनों ही खिलाड़ी अभी युवा हैं और आगे भी कई ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेंगी और हमें उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।" भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष एन. रामचंद्रन ने रियो में खेल गांव जाकर दोनों पदक विजेताओं और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications