रियो ओलम्पिक (पदक तालिका): शीर्ष पर अमेरिका का दबदबा बरकरार

IANS

पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष 10 देशों की सूची में ब्रिटेन 60 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। जहां एक ओर अमेरिका के पास 38 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक हैं। वहीं, ब्रिटेन के पास 24 स्वर्ण, 22 रजत और 14 कांस्य पदक हैं। इसके अलावा इस पदक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज चीन के पास 65 (22 स्वर्ण, 18 रजत और 25 कांस्य), चौथे स्थान पर शामिल जर्मनी के पास 35 (14 स्वर्ण, 8 रजत और 13 कांस्य) और पांचवे स्थान पर काबिज रूस के पास 48 (13 स्वर्ण, 16 रजत और 19 कांस्य) पदक हैं। तालिका में अन्य पांच देशों में जापान 41 (12 स्वर्ण, 8 रजत और 21 कांस्य) पदकों के साथ छठे, फ्रांस 37 (9 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य) पदकों के साथ सातवें, आस्ट्रेलिया 29 पदकों (8 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य)) के साथ आठवें स्थान पर, इटली 25 पदकों (8 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य) के साथ नौवें और नीदरलैंड्स 18 पदकों (8 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य) के साथ 10वें स्थान पर है। --आईएएनएस

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications