Rio Paralympics 2016 : मरियप्पन थंगवेलू ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

रियो पैरालंपिक खेलों का दूसरे दिन भारत के लिए बहुत ही खुशनुमा रहा। रियो डी जेनेरियो के ओलंपिक स्टेडियम में पुरुषों के हाई जंप टी42 फाइनल्स में मरियप्पन थंगवेलू ने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि वरुण सिंह भाटी ने कांस्य पदक हासिल किया। हालांकि शरद कुमार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके और वह पदक हासिल करने में नाकाम रहे। स्पर्धा में भारत के त्रिमूर्ती के अलावा विश्व के अन्य 9 जंपरों ने हिस्सा लिया था। कुमार पहले भारतीय पैराएथलीट थे जिन्होंने सफल शुरुआत करते हुए 1.55 और 1.60 मीटर की ऊंचाई वाले तीसरे व चौथे प्रयास को क्लियर कर लिया था। स्पर्धा की शुरुआत में कुमार पहले स्थान पर चल रहे थे। वहीं विश्व नंबर एक मरियप्पन ने भी शानदार शुरुआत करते हुए 1.60 मीटर ऊंचाई वाला चौथा प्रयास सफलतापूर्वक क्लियर किया। हालांकि विश्व नंबर दो भाटी शुरुआत में काफी संघर्ष करते नजर आए, लेकिन उन्होंने सही समय पर अपनी लय हासिल करते हुए देशवासियों का दिल जीत लिया। मिस्त्र के हमदा हसन ने पहले प्रयास में 1.65 मीटर की ऊंचाई क्लियर करके शरद कुमार को शीर्ष स्थान से खिसकाया। मगर कुमार ने पांचवें प्रयास में 1.65 मीटर की ऊंचाई पार करके दोबारा शीर्ष स्थान हासिल किया। भाटी ने भी पांचवें प्रयास में 1.65 मीटर ऊंचाई को पार कर लिया और संयुक्त रूप से कुमार व अन्य तीन जंपरों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। स्पर्धा में 12 जंपरों को 5 प्रयासों में 1.65 मीटर की ऊंचाई पार करना था। 22 वर्षीय भाटी ने छठे प्रयास में 1.68 मीटर की ऊंचाई को पार कर लिया। वह ऐसा करने वाले तीन एथलीटों में से एक बने। हालांकि कुमार अपना शानदार प्रदर्शन जारी नहीं रख पाए और छठे प्रयास में फैल हो गए जिसकी वजह से वह सातवें स्थान पर खिसक गए। 24 वर्षीय कुमार कतई पीछे नहीं रहना चाहते थे और इसी के चलते उन्होंने सातवें प्रयास में 1.71 मीटर की ऊंचाई को पार कर लिया। हालांकि वह अपना आठवें प्रयास में सफल नहीं हुए जबकि भाटी ने सफलता हासिल की। वह मरियप्पन थे जिन्होंने अपने आठवें प्रयास में सफलतापूर्वक 1.74 की ऊंचाई को पार करने में सफलता हासिल की थी। बता दें कि कुल 12 प्रतिभागियों में से शीर्ष 6 के बीच पदक हासिल करने की होड़ मची हुई थी, जिसमें भारत के दो पैराएथलीट शामिल थे। इससे भारत के पदक जीतने की उम्मीदें बढ़ गई थी और आगे चलकर मरियप्पन व भाटी ने इसे सही भी साबित किया। विश्व नंबर एक मरियप्पन एकमात्र हाई जंपर रहे जिन्होंने 1.80 मीटर की ऊंचाई को पारी किया। इसकी बदौलत वह शीर्ष स्थान पर पहुंचे और फिर रियो पैरालंपिक गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है : स्वर्ण पदक - मरियप्पन थंगवेलू (भारत) - 1.89 मीटर रजत पदक - सैम ग्रीवे (अमेरिका) - 1.86 मीटर कांस्य पदक - वरुण सिंह भाटी (भारत) - 1.86 मीटर

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications