साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार; खास शब्द से भी नवाजा

साइना नेहवाल पर फैंस ने लुटाया प्यार (photo credit: instagram/nehwalsaina)
साइना नेहवाल पर फैंस ने लुटाया प्यार (photo credit: instagram/nehwalsaina)

Fans showred Love Saina Nehwal beauty: भारतीय शटलर साइना नेहवाल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साइना उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय महिला बैडमिंटन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई और देश भर में अपनी खुद की भी पहचान बनाई। बैडमिंटन खिलाड़ी का नाम लेते ही हर किसी की जुबां पर साइना नेहवाल का नाम आता है। उन्हें भारतीय महिला बैडमिंटन की पहली ‘पोस्टर गर्ल’ भी कहा जाता है। साइना नेहवाल अपने शानदार खेल के लिए जानी जाती हैं। यह खिलाड़ी अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस है। साइना हर मुद्दे पर अपनी बात को खुलकर रखती हैं।

Ad

साइना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी खूब तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। इसी तरह वह भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और फैंस भी मौका पाते ही अपनी पसंदीदा खिलाड़ी से मन की बात कह देते हैं। इस बीच शुक्रवार सुबह साइना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिस पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने तो उन्हें खास शब्द से भी नवाजा है।

साइना नेहवाल की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

शुक्रवार सुबह साइना नेहवाल ने अनपे सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, शेयर की तस्वीर में साइना नेहवाल किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं लग रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि साइना नेहवाल ने डार्क रेड कलर की सिमर ड्रेस पहन रखी है। यह ड्रेस उन पर बेहद सुंदर लग रही है। फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, कोई हार्ट इमोजी शेयर कर महिला खिलाड़ी की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ लव इमोजी से कर रहा है।

Ad

वहीं एक फैन ने साइना नेहवाल की तारीफ करते हुए लिखा कि तब बैडमिंटन क्वीन, अब इंस्टा क्वीन।

फैन कमेंट (photo credit: instagram/nehwalsaina)
फैन कमेंट (photo credit: instagram/nehwalsaina)

मां को खेलता देख जागी खेलने की इच्छा

गौरतलब है कि साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में 17 मार्च 1990 को हुआ था। साइना को बचपन से ही इस खेल में रुचि थी। दरअसल, साइना की मां भी बैडमिंटन खिलाड़ी थीं और उन्होंने राज्य स्तर पर बैडमिंटन खेला है। साइना अपनी मां को खेलते हुए देखती थीं। साइना ने आठ साल की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications