साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो, फैंस ने लुटाया प्यार, बोले - "आप देश का गौरव हो"

saina nehwal
साइना नेहवाल ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है (Photo Credit: Instagram/@nehwalsaina)

Saina Nehwal new vidoe on Instagram: साइना नेहवाल बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी में से एक हैं। साइना भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। साइना का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा में हुआ था। साइना ने 8 साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 2008 में BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीती थी। उसी साल उन्होंने पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी किया था।

Ad

साइना की मां एक स्टेट लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी थीं। साइना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साइना सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो शेयर करती रहती हैं।

बुधवार को साइना नेहवाल ने अपना एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है, जिस पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि वह कहीं घूमने गईं हैं, जिसमें उन्होंने बहुत प्यारा सा गाना भी लगाया है।

Ad

एक फैन ने कमेंट में लिखा, "देखों यह होती है भारतीय खिलाड़ी हर चीज में परफेक्ट। आप बहुत ही खूबसूरत हैं।" वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट में लिखा, "मैम आप लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हो हर लड़की को आपसे सीखने की जरूरत है। मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं।" एक और फैन ने लिखा, "साइना नेहवाल ने दुनिया भर में अपनी जीत के झंडे गाडे हैं। भारत का गौरव हैं साइना नेहवाल।"

पूरी दुनिया में जीत का परचम लहराया

आपको बता दें कि साइना नेहवाल ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने देश को कई बड़ी जीत दिलाईं हैं। साइना दुनिया की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं। साइना ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जीत का परचम लहराया है। वह दुनिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। खेल के साथ ही साइना भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी हैं।

हालांकि, पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि साइना जल्द ही धमाकेदार खेल के साथ वापसी करें।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications