साक्षी मलिक ने की दोबारा ओलम्पिक ट्रायल कराने की मांग

खराब फॉर्म के खिलाफ संघर्ष कर रही भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जिन्दा रखने के फिर से ट्रायल कराने मी मांग की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय कुश्ती संघ एक बार फिर से ट्रायल आयोजित कर सकता है। मलिक फ़िलहाल एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए तैयारी कर रही हैं।

Ad

साक्षी मलिक ने ट्रायल की मांग इसलिए की है क्योंकि इससे उनके पास ओलम्पिक में क्वालीफाई करने के दो मौके होंगे। इसमें एशियन ओलम्पिक क्वालीफायर्स और विश्व ओलम्पिक क्वालीफायर्स चैम्पियनशिप होगी। साक्षी ने उम्मीद जताई है कि वे इन दोनों टूर्नामेंट के जरिये टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर सकती हूँ।

गौरतलब है कि सोनम मलिक ने 62 किलोग्राम भार वर्ग के ट्रायल में साक्षी साक्षी को पराजित कर दिया। इसके बाद ही साक्षी ने ट्रायल फिर से करवाने की मांग की। रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में गैर ओलम्पिक वर्ग में भाग लेंगी। यह चैम्पियनशिप फरवरी में शुरू होगी।

सोनम ने ट्रायल में साक्षी से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। हालांकि साक्षी मलिक की प्रतिभा और अनुभव पर किसी को शाम नहीं होना चाहिए। रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर वे अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications