सानिया मिर्जा इस स्टार प्लेयर को मानती हैं अपना करीबी, शो के दौरान की थी तारीफ; जानें कौन है वो 

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Sania Mirza And Rohan Bopanna friendship: भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भले ही टेनिस से संन्यास ले लिया हो, लेकिन इस वजह से उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। फैंस आज भी सानिया मिर्जा को बेहद पसंद करते हैं। जब भी टेनिस की बात होती है, तो बच्चे-बच्चे की जुबां पर सानिया का नाम खुद ब खुद आ जाता है। सानिया मिर्जा ने अपने खेल से पूरे देश में अपनी खास पहचान बनाई है। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Ad

सानिया मिर्जा पर्सनल लाइफ में भी काफी सोशल हैं, उन्हें लोगों से मिलना-जुलना और दोस्तों के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है। क्रिकेट जगत में भी उनके दोस्त हैं, जैसे युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा। सानिया मिर्जा की इन खिलाड़ियों के साथ दोस्ती जगजाहिर है। कम ही लोग जानते होंगे कि भारतीय टेनिस जगत में भी सानिया मिर्जा का एक खास दोस्त है, चलिए उसके बारे में हम आपको बताते हैं।

सानिया मिर्जा इस प्लेयर के हैं सबसे ज्यादा है करीब

सानिया मिर्जा के बेहद करीबी दोस्त टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना हैं। बोपन्ना वही प्लेयर हैं, जिन्होंने डबल्स में सबसे अधिक उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन का टाइटल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। उस दौरान सानिया ने रोहन बोपन्ना की काफी तारीफ की थी। एक शो के दौरान सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह रोहन बोपन्ना को बहुत मानती हैं और उन्हें बोपन्ना पर गर्व है।

बता दें कि शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा दुबई में रह रही हैं। वह कभी-कभी दुबई से भारत आती रहती हैं, और उनका बेटा भी दुबई में उनके साथ ही रहता है। फैंस सानिया पर जमकर प्यार लुटाते हैं। अकेले होने के बावजूद सानिया अपने बेटे का खूब ख्याल रखती हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। गौरतलब है कि साल 2024 की शुरुआत में ही सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक हो गया था। तलाक के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली थी। आपको बता दें कि सना जावेद शोएब की तीसरी पत्नी हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications