किस वजह से परेशान हैं सानिया मिर्जा? इंस्टाग्राम पर शेयर की क्रिप्टिक स्टोरी; क्या शोएब मलिक से रिश्ता टूटने के कारण पर दिया हिंट

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar,,realshoaibmalik)

Sania Mirza cryptic Instagram story: भारत की पूर्व महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भले ही रिटायरमेंट ले लिया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। सानिया की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके 13.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो अन्य खिलाड़ियों से काफी अधिक हैं। सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2024 की शुरुआत में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक हो गया था। सानिया ने सरहद पार प्यार किया और शादी भी की, लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

Ad

सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद शोएब मलिक ने तीसरी शादी सना जावेद से कर ली। वहीं, सानिया अपना जीवन अकेले बिता रही हैं और अपना पूरा समय अपने बेटे इजहान के साथ बिताती हैं। हालांकि, टूटे रिश्ते के बावजूद शायद सानिया को अभी भी शोएब मलिक से अलग होने का दुख होता है। वह अपने एक्स हसबैंड को भूल नहीं पा रही हैं। सानिया सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि वह शोएब को भूल नहीं पाईं और उन्हें मिस करती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर किया जिससे उनके मन को आसानी से समझा जा सकता है।

सानिया मिर्जा ने शेयर की क्रिप्टिक स्टोरी

सानिया मिर्जा ने बुधवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में 'dhikr_reminder' इंस्टाग्राम पेज की एक पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुशी के राज के बारे में बताया है। स्टोरी पर अंग्रेजी में लिखा है, जिसका हिंदी में आशय है, "वे छोटी-छोटी दया के लिए आभारी थे, जबकि हम महान आशीर्वाद से असंतुष्ट हैं।"

सानिया मिर्जा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/mirzasaniar)
सानिया मिर्जा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Whatsapp स्टेटस हो या फिर इंस्टाग्राम स्टोरी, अधिकतर लोग वही शेयर करते हैं जो उनके दिल और दिमाग में चल रहा होता है। सानिया मिर्जा की स्टोरी को देखकर लग रहा है जैसे वह अपने और शोएब मलिक के रिश्ते के बारे में कुछ कह रही हैं। हालांकि, यह बात सानिया ही बेहतर बता सकती हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications