स्पोर्ट्स्कीड़ा साल 2016 के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी – नं. 25 से नं. 16 तक

मनीष ने 2016 रियो ओलंपिक में 20 कि.मी. रेसवॉक में 13वां स्थान हासिल किया

#16 पी आर श्रीजेश [caption id="attachment_81285" align="alignnone" width="594"]भारतीय हॉकी कप्तान पी आर श्रीजेश भारतीय हॉकी कप्तान पी आर श्रीजेश[/caption] भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर और कप्तान पी आर श्रीजेश को टीम को एकजुट कर खेलने के लिए जाना जाता है। उनकी कप्तानी में टीम ने विश्व हॉकी पटल पर नये आयाम छुएं है। सरदार सिंह को हटाकर इस साल उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। अपने प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं का विश्वास कायम रखा। श्रीजेश ने सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट और लंदन में खेले गये चैमपियनशिप में उन्होंने रजत पदक हासिल करने में टीम का नेतृत्व किया। विपक्षी टीम को गोल करने के लिए श्रीजेश ने नाकों चने चबवा दिये। इसके लिए उन्हें एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। अपने प्रदर्शन से उन्होंने न केवल हॉकी प्रेमियों का जीता बल्कि हॉकी विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया। वहीं चोटिल होने के कारण श्रीजेश एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी और अस्ट्रेलिया दौरा पर नहीं जा पाये। साल के अंत में जूनियर हॉकी विश्व कप पर भारतीय टीम ने कब्जा किया। इसमें भी श्रीजेश ने गोलकिपिंग कोच के रूप में अहम भूमिका निभाई। 15 साल बाद जूनियर हॉकी विश्व कप पर भारत ने कब्जा किया है। इस जीत में भारत का मार्गदर्शन करने वाले कोच श्रीजेश को हमारी लिस्ट में 16वां स्थान मिलता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications