स्पोर्ट्सकीड़ा साल 2016 के सर्वश्रेष्ठ पांच भारतीय खिलाड़ी

mariyappan
#2 पीवी सिंधु
Ad
बैडमिंटन का नया सितारा पी वी सिंधु

2016 में सबसे ज्यादा चर्चित खिलाड़ी पीवी सिन्धु रहीं। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल रियो से शुरुआती दौर में ही बाहर हो गयीं। साइना के बाहर होते बैडमिंटन में पदक की उम्मीद लोगों ने छोड़ दी थी। उम्मीदों के विपरीत सिंधु ने न केवल रजत पदक जीता, बल्कि भारत की लाज भी बचाई। 21 साल की सिंधु ने परिपक्वता दिखाते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने अपने से ऊपर रैंक के खिलाड़ियों को मात दी। फाइनल तक के सफर में कई अनुभवी खिलाड़ियों ने उनके आगे घुटने टेक दिये। फाइनल में उनका मुकाबला विश्व की नंबर एक कैरोलिना मारिन से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में जीत कैरोलिना की हुई। मैच हारने के बाद भी सिंधु कैरोलिना को बधाई देने पहुंची। भारत लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने के बाद पीवी सिन्धु ने चाइना ओपन सुपरसीरीज़ अपने नाम किया। हांगकांग ओपन सुपरसीरीज में वो दूसरे स्थान पर रहीं। सालभर जो उपल्बधियां सिन्धु ने हासिल की, उसके लिए हमारे लिस्ट में उन्हें नंबर 2 का स्थान मिलता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications