भारतीय दिग्गज ने की संन्यास से वापसी, अब इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते हुए आएंगे नजर

सुनील छेत्री और विराट कोहली (Photo Credit - @CricCrazyJohns)
सुनील छेत्री और विराट कोहली (Photo Credit - @CricCrazyJohns)

Sunil Chettri Comes Out of Retirement : भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने एक बड़ा फैसला करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दी है। सुनील छेत्री ने संन्यास से वापस आने का फैसला किया है। अब सुनील छेत्री 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ एएफसी एशियन कप 2027 के क्वालीफायर के मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे। फैंस सुनील छेत्री की वापसी से काफी ज्यादा खुश हैं।

Ad

सुनील छेत्री ने पिछले साल जून में खेला था अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला

सुनील छेत्री की अगर बात करें तो उन्होंने पिछले साल ही संन्यास लिया था। सुनील छेत्री ने जून 2024 में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वो इंडियन सुपर लीग में खेल रहे थे। हालांकि अब सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट से वापस आने का फैसला किया है।

Ad

2005 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले छेत्री ने लगभग 2 दशक लम्बे इंटरनेशनल करियर में 151 मैच खेले, जिसमें अब तक 94 गोल दाग चुके हैं और सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में चौथे सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। सुनील छेत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

सुनील छेत्री और विराट कोहली हैं काफी अच्छे दोस्त

आपको बता दें कि सुनील छेत्री का क्रिकेट से भी खास कनेक्शन रहा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली उनके काफी अच्छे दोस्त हैं। विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हैं और सुनील छेत्री भी इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरू एफसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी वजह से दोनों ही दिग्गजों के बीच एक बेहतरीन बॉन्ड बन गया है। सुनील छेत्री भारत के सुपरस्टार और लीजेंडरी फुटबॉल प्लेयर हैं। भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय उन्हें जाता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि संन्यास से वापसी के बाद उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications