Tokyo Olympic 2020 - कम उम्र के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, किसी ने जीता गोल्ड तो कोई लाया सिल्वर मेडल

Tokyo Olympic
Tokyo Olympic

इन दिनों जापान की राजधानी टोकियो में 'Tokyo Olympic 2020' का आयोजन चल रहा है। टोक्यो में चल रहा 'ओलंपिक 2020' इवेंट 23 जुलाई 2021 से शुरु हुआ था, जो कि 8 अगस्त 2021 तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस की वजह से इवेंट का आयोजन काफ़ी देरी से हुआ है। टोक्यो ओलंपिक इवेंट भले ही देर से शुरू हुआ है, लेकिन इस बार काफ़ी कुछ अलग और नया है।

दरअसल, इस बार Tokyo Olympic में सिर्फ़ अनुभवी ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे और टीनएजर भी धमाल मचा रहे हैं। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण 13 साल की मोमिजी निशिया हैं। मोमिजी निशिया ओसाका की रहने वाली हैं। उन्होंने महिलाओं की स्केटबोर्डिंग स्ट्रीट स्पर्धा के फ़ाइनल मैच में प्रथम स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि मोमिजी ये उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इस वर्ष टोक्यो ओलंपिक में स्केटबोर्डिंग की आधिकारिक शुरुआत हुई है। नई शुरुआत के साथ उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वो इस गेम के लिए बेस्ट हैं।

मोमिजी के अलावा प्रतियोगिता में राइसा लील दूसरे स्थान पर रहीं। राइसा लील भी 13 साल की हैं। इस जीत के साथ ही राइसा का नाम भी सबसे कम उम्र की पदक विजेताओं में शामिल हो चुका है। यही नहीं, 13 साल की इस बच्ची ने ब्राज़ील की सबसे कम उम्र की पदक विजेता का ताज भी अपने नाम कर लिया है। ओलंपिक के साथ-साथ लील सोशल मीडिया पर भी काफ़ी लोगों का दिल जीत चुकी हैं। कम उम्र में उनके इंस्टाग्राम पर क़रीब 6 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं।

ओलंपिक में पहली दफ़ा ऐसा अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब महिलाओं की स्केटबोर्डिंग स्ट्रीट के लिये पोडियम युवा खिलाड़ियों से भरा हुआ दिखाई दिया। ख़बर के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के 17 साल के किम जे देओक टोक्यो ओलंपिक में पुरुष तीरंदाजी टीम का खिताब बचाने में सफ़ल रहे।

वहीं महज़ 17 साल की उम्र में अमेरिका की लीडिया जैकोबी ने महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीत कर बड़ी सफ़लता हासिल की। इसी के साथ वो अलास्का की तरफ़ से जीतने वाली पहली ओलंपिक तैराक बन गईं हैं। लीडिया ने दक्षिण अफ़्रीका की तात्जाना स्कोनमेकर के साथ मिल कर ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

इसी क्रम में झांग जियाकी और चेन चुजी ने भी 10 मीटर के सिंक्रोनाइज्ड डाइविंग में ओलंपिक डेब्यू किया। कमाल की बात ये है कि डेब्यू के साथ जीत भी उनकी झोली में आ गिरी। उधर 15 वर्षीय चेन युजी पहले ही वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Be the first one to comment