Tokyo Olympics - 29 जुलाई को भारत का शेड्यूल, मैचों की जानकारी, कब और कहाँ देखें

Tokyo Olympics
Tokyo Olympics

29 जुलाई को भारतीय टीम के खिलाड़ी 9 अलग-अलग स्पोर्ट्स के 12 इवेंट में एक्शन में दिखेंगे। हालाँकि कल भी भारत का कोई मेडल इवेंट नहीं है, लेकिन कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के लिए कल का दिन काफी अहम है।

आइये नज़र डालते हैं 29 जुलाई के भारत के शेड्यूल पर:

तीरंदाजी

पुरुष व्यक्तिगत - अतनु दास vs यू-चेंग डेंग, राउंड ऑफ़ 64, 7.31 AM

बैडमिंटन

पीवी सिंधु vs मिया ब्लिकफेल्ट (डेनमार्क) - महिला सिंगल्स, राउंड ऑफ 16, 6.15 AM

बॉक्सिंग

पुरुष सुपर हेवीवेट, राउंड ऑफ 16 - सतीश कुमार vs रिकार्डो ब्राउन (जमैका), 8.48 AM

महिला फ्लाईवेट, राउंड ऑफ 16 - एमसी मैरी कॉम vs इन्ग्रिट वैलेंसिया (कोलंबिया), 3.36 PM

गोल्फ

पुरुष स्ट्रोक प्ले राउंड 1 - अनिर्बान लाहिरी और उदयन माने, 4 AM

हॉकी

पुरुष - भारत vs अर्जेंटीना, 6 AM

रोइंग

पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल बी (रैंकिंग के लिए मुकाबला) - अर्जुन सिंह (बो) एवं अरविन्द सिंह (स्ट्रोक), 5.20 AM

सेलिंग

नेत्रा कुमानन - महिला लेजर रेडियल, 8.45 AM

विष्णु सर्वानन - पुरुष लेजर हीट, 8.35 AM

केसी गणपति एवं वरुण ठक्कर - पुरष 49er, 8.35 AM

शूटिंग

मनु भाकर एवं राही सरनोबत - 25 मी पिस्टल क्वालिफिकेशन, 5.30 AM

स्विमिंग

साजन प्रकाश - पुरुष 100 मी बटरफ्लाई, 4.16 PM

Tokyo Olympics 2020 का सीधा प्रसारण सोनी के स्पोर्ट्स चैनल (सोनी सिक्स, टेन 1, टेन 2, टेन 3 और टेन 4) और दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अलावा SonyLIV App पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by Prashant