Tokyo Olympics - 30 जुलाई को भारत का शेड्यूल, मैचों की जानकारी, कब और कहाँ देखें

Tokyo Olympics
Tokyo Olympics

Tokyo Olympics में 30 जुलाई को भारतीय टीम के खिलाड़ी 9 अलग-अलग स्पोर्ट्स के 16 इवेंट में एक्शन में दिखेंगे। इसमें से भारत के पास शूटिंग और तीरंदाजी में पदक लाने का मौका रहेगा, वहीं एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे।

आइये नज़र डालते हैं 30 जुलाई के भारत के शेड्यूल पर:

तीरंदाजी

महिला व्यक्तिगत - दीपिका कुमारी vs कसेनिया पेरोवा (ROC), राउंड ऑफ़ 16, 6 AM

एथलेटिक्स

अविनाश साबले - 3000 मी स्टीपलचेस, क्वालीफाइंग हीट, 6.17 AM

एमपी जबीर - 400 मी हर्डल्स, क्वालीफाइंग हीट, 8.27 AM

दुती चंद - 100 मी, क्वालीफाइंग हीट, 9.17 AM

सार्थक भांबरी, एलेक्स एंटोनी, रेवती वीरमणि, सुभा वेंकटेसन एवं धनलक्ष्मी सेकर - मिक्स्ड 4*400 मी रिले, क्वालीफाइंग हीट, 4.42 PM

बैडमिंटन

पीवी सिंधु vs अकाने यामागुची (जापान) - महिला सिंगल्स, क्वार्टरफाइनल, 1.15 PM

बॉक्सिंग

महिला लाइटवेट, राउंड ऑफ 16 - सिमरनजीत कौर vs सुदापोर्न सिसोंडी (थाईलैंड), 8.18 AM

महिला वेल्टरवेट, क्वार्टरफाइनल - लोवलिना बोर्गोहैन vs निएन-चिन चेन (चीनी ताइपे), 8.48 AM

एक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

फवाद मिर्ज़ा - ड्रेसेज, सेशन 1 & 2, 5 AM

गोल्फ

पुरुष स्ट्रोक प्ले राउंड 2 - अनिर्बान लाहिरी और उदयन माने, 4 AM

हॉकी

महिला - भारत vs आयरलैंड, 8.15 AM

पुरुष - भारत vs जापान, 3 PM

सेलिंग

नेत्रा कुमानन - महिला लेजर रेडियल, 8.35 AM

केसी गणपति एवं वरुण ठक्कर - पुरष 49er, 8.35 AM

विष्णु सर्वानन - पुरुष लेजर, 11.05 AM

शूटिंग

मनु भाकर एवं राही सरनोबत - 25 मी पिस्टल क्वालिफिकेशन, 5.30 AM

Tokyo Olympics 2020 का सीधा प्रसारण सोनी के स्पोर्ट्स चैनल (सोनी सिक्स, टेन 1, टेन 2, टेन 3 और टेन 4) और दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अलावा SonyLIV App पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by Prashant