Tokyo Olympics - हॉकी में भारत की शानदार शुरुआत, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया 

Hockey - Olympics
Hockey - Olympics

Tokyo Olympics में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है और ग्रुप ए के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने दो और रुपिंदर पाल सिंह ने एक गोल किया।

Ad

पहले क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने छठे मिनट में केन रसेल के गोल से बढ़त हासिल की, लेकिन 10वें मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने भारत के लिए बराबरी वाला गोल किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर में 26वें मिनट और तीसरे क्वॉर्टर में 33वें मिनट में लगातार दो गोल करके भारत को 3-1 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर के अंत में न्यूजीलैंड के स्टीफन जेनेस ने 43वें मिनट में गोल करके टीम की वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन आखिरी क्वार्टर में भारत के शानदार डिफेन्स के सामने न्यूजीलैंड की टीम बराबरी वाला गोल नहीं कर पाई और भारतीय टीम ने जीत हासिल की।

ग्रुप ए के एक अन्य मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जापान को 5-3 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। कल ग्रुप ए में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ होगा। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान के अलावा स्पेन और अर्जेंटीना की टीमें भी शामिल हैं।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications